Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Female students were taught self-defense techniques and provided with information about helplines.

Kurukshetra News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Female students were taught self-defense techniques and provided with information about helplines.
शाहाबाद। छात्राओं को आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा करने और महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम ने शनिवार को राजकीय स्कूल बपदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए और पकड़ से छूटने व बचाव करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि कांस्टेबल हरजीत ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्हें महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, हेल्पलाइन नंबर 1091 और डायल 112 की जानकारी दी गई, साथ ही सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने छात्राओं से किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना परिजनों, अध्यापकों या पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन



कारखानों और राइस मिलों में पहुंचकर नशे के खिलाफ किया जागरूक
शाहाबाद। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र पुलिस की नशामुक्त टीम ने 28 नवंबर को शाहाबाद क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न कारखानों, राइस मिलों और गोदामों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। युवाओं को खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को समझाया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इससे आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं तथा युवा अपराध की ओर भी बढ़ सकते हैं। पुलिस टीम ने लोगों से अपने आसपास नशे की बिक्री या सेवन करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की, साथ ही कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed