Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   The score between the Bhiwani and Hisar teams stood at 17–17.

भिवानी और हिसार की टीम के बीच 17-17 का रहा स्कोर

Sun, 29 Nov 2026 07:49 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:49 PM IST
The score between the Bhiwani and Hisar teams stood at 17–17.
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के सौजन्य से आयोजित राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जिसमें चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी और गुरु गोरखनाथ जी गवर्नमेंट कॉलेज हिसार के बीच मैच 17-17 के स्कोर पर समाप्त हुआ। वहीं सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट की टीम ने फतेहपुर की टीम को 32-26 के स्कोर से हराया। ऐसे ही हैंडबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल की टीम ने सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी की टीम ने आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नीलम विश्वविद्यालय, कैथल ने प्रथम, टीका राम महिला महाविद्यालय, सोनीपत ने द्वितीय और सनातन धर्म महाविद्यालय, अंबाला कैंट ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में नीलम विश्वविद्यालय, कैथल ने प्रथम, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने द्वितीय और गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आकाश भट्ट एवं पूर्व प्राचार्य सुधीर उपस्थित रहे। स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश चावला और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकलेश्वर प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व प्राचार्य सुधीर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपने महाविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं खेल समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 17-17 के स्कोर पर खत्म हुआ मुकाबला राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन जब चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी और गुरु गोरखनाथ जी गवर्नमेंट कॉलेज हिसार के बीच मैच खेले गया तो दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल पर गोल मारने लगे और मैच देखने आए दर्शकों ने उनके लिए तालियां बजाना शुरू किया। मुकाबले के हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 10-11 का चल रहा था। हाफ टाइम के बाद जब दोनों टीमें मैदान में वापस आई तो दोनों ओर से गोल लगने शुरू हो गए। मैच में जैसे ही भिवानी की टीम एक गोल मारती, तो हिसार की टीम तुरंत उसका जवाब देते हुए गोल मार देते और स्कोर को बराबर कर देते। मुकाबले के अंतिम समय में 17-16 के स्कोर पर आकर दोनों टीमें खड़े हो गई। मैच को देखने के लिए आए दर्शकों ने मैच खत्म होने तक अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी। अंतिम समय तक आते-आते मैच काफी रोमांचक हो गया था। रेफरी ने जब आखिरी के दो मिनट की घोषणा की तो भिवानी की टीम के खिलाड़ियों ने मैच को बराबरी पर करने के लिए गोल मार दिया और मैच 17-17 के स्कोर पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: आगरा पहुंची समरसता संकल्प यात्रा, जीआईसी मैदान में हुई महासभा

29 Nov 2026

VIDEO: 36 दिन की ब्रज यात्रा पूरी, विदाई के समय छलक पड़े श्रद्धालुओं के आंसू

29 Nov 2026

वारियर्स सोशल वेलफेयर क्लब ने स्कूली बच्चों को बांटी गर्म जैकेटस

जालंधर में रात के अंधेरे में पुलिस कमिश्नर का औचक निरीक्षण, सीआईए स्टाफ और नाकों पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

29 Nov 2026

फिरोजपुर: चोरी के मोबाइल और बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी काबू

विज्ञापन

अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन

29 Nov 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां में हुआ वार्षिक समारोह आयोजित, मेधावी किए सम्मानित

29 Nov 2026
विज्ञापन

महराजगंज: मौलिक अधिकारों के हनन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

29 Nov 2026

हिसार पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा, बोले- डीएपी-यूरिया वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, डिस्पले पर ब्योरा लगाओ

29 Nov 2026

वीडियो: अवैध पार्किंग से समरहिल मार्ग पर लगा लंबा जाम, एचपीयू पहुंचने में अभ्यर्थियों को परेशानी

29 Nov 2026

भूमती स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, आर्केस्ट्रा ग्रुप की प्रस्तुति को सबने सराहा

29 Nov 2026

बदायूं: परिषदीय स्कूल में बच्चों से लगवाए 'कमल खिला दे' के नारे, वीडियो वायरल

29 Nov 2026

गोरखपुर: पितामही-पितामह सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. आरसी चौधरी ने रखे विचार

29 Nov 2026

चरखी-दादरी में मालगाड़ी की चपेट में आने से 50 वर्षीय श्रमिक की मौत, घर से घूमने निकला था

29 Nov 2026

आशा फैसिलिटेटरों ने मानदेय समेत कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन

29 Nov 2026

मेरठ: महावीर जयंती भवन में पूजन प्रशाल शिविर का आयोजन

29 Nov 2026

मेरठ: मजीदनगर में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, तीन घंटे तक धधकती रहीं लपटें

29 Nov 2026

VIDEO: 105 साल का हुआ लखनऊ चिड़ियाघर, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

29 Nov 2026

VIDEO: बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थी अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे, सपा ने दिलाया भरोसा

29 Nov 2026

VIDEO: 73वीं स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज आखिरी दिन, लखनऊ-सहारनपुर के बीच मुकाबला

29 Nov 2026

VIDEO: पीएनजी कनेक्शन में हो रही देरी और डाटा लीक की वजह से ठगी को लेकर चर्चा का आयोजन

29 Nov 2026

गोरखपुर: पितामही-पितामह सम्मेलन में अति वरिष्ठजनों को किया गया सम्मानित

29 Nov 2026

कानपुर: तबादले पर महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

29 Nov 2026

देहरादून: बलभद्र विकास समिति की ओर से खंलगा मेले का आयोजन, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

29 Nov 2026

शिवपुरी: वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, तीन कर्मचारी घायल, जान बचाने के लिए निकालनी पड़ी राइफल

29 Nov 2026

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल: लीना यादव, तनिष्ठा चटर्जी और सयानी गुप्ता ने साझा किए अनुभव

29 Nov 2026

मेरठ: त्रिशला देवी कनोहर लाल विद्यालय में बालिकाओं ने बनाए शानदार मॉडल

29 Nov 2026

मेरठ: महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर बाउंड्री बनाने का काम शुरू

29 Nov 2026

राजस्थान: भीनमाल में तेज रफ्तार कार का कहर, पहले सांड को मारी टक्कर फिर पिकअप में घुसी; चार घायल

29 Nov 2026

गोरखपुर: पहली बार बेलघाट पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

29 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed