Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Athletes and city residents participated with enthusiasm in 'Sunday on Cycles' in Karnal.
{"_id":"6b0ba20f03923b1752094047","slug":"video-athletes-and-city-residents-participated-with-enthusiasm-in-sunday-on-cycles-in-karnal-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में संडे ऑन साइकिल खिलाड़ियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में संडे ऑन साइकिल खिलाड़ियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
करनाल रविवार सुबह शहर में फिटनेस जागरूकता का संदेश देते हुए संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन कर्ण स्टेडियम में सुबह सात बजे किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी साइकिल चलाकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह और जिला युवा अधिकारी अंजलि चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। हरी झंडी मिलते ही प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर साइकिल लेकर निकले आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। साइकिलिंग न केवल शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखती है, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है। मैं सभी शहरवासियों और युवाओं से अपील करता हूँ कि वे रोजमर्रा की दिनचर्या में साइकिल को शामिल करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।