फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Raiza shines in Japan thanks to her mother's encouragement; wins bronze at the Asian Games.

करनाल: मां के हौसले से जापान में चमकीं राइजा, एशियाई गेम्स में जीता कांस्य

Sat, 26 Sep 2026 09:27 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:27 PM IST
Karnal: Raiza shines in Japan thanks to her mother's encouragement; wins bronze at the Asian Games.
करनाल। जापान में आयोजित एशियाई खेलों में जिले की निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने महिलाओं की स्कीट शूटिंग की टीम इवेंट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे न केवल राइजा का कड़ा परिश्रम है, बल्कि उनकी मां का वह अटूट विश्वास भी है। जिसने उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने का हौसला दिया। राइजा ने कहा कि यह उनके करियर में पहला मौका था जब उन्होंने एशियाई खेलों जैसे प्रतिष्ठित मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। पहली बार भाग लेते ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के भारी दबाव को पीछे छोड़ते हुए पदक हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनमी माता गुल ढिल्लों ने हमेशा से चाहती थी की वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में हिस्सा ले, लेकिन उनको समझ नहीं आया कि वह किस खेल में आगे बढ़े। तब उनके पिता रविजीत सिहं ढिल्लों ने उनको निशानेबाजी करने के लिए बोलो। राइजा ने कहा कि उनके घर में पहले से ही बंदूकें थी, जिसके चलते उन्होंने स्कीट शूटिंग चुनी और अभ्यास करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि अभ्यास करते हुए उनकी इस खेल में रुचि हो गई और उन्होंने इसमें ही अपना भविष्य बनाने का निर्णय लिया। राइजा एकल स्पर्धा में पांच अंक से रह गई थी। तो राइजा ने कहा कि प्रतियोगिता की शुरुआत से उन्होंने सटीक निशाने साधे और फाइनल दौर तक अपनी लय बनाए रखी। कड़ी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद उन्होंने संयम नहीं खोया, लेकिन अंतिम में वह चौथे स्थान पर रहीं। जिस बात का उन्हे काफी दुख है, क्योंकि उनको यकीन था कि वह दो पदक लेकर ही वापस लाैटेगी। राइजा ने कहा कि इस प्रतियोगिता से पहले वह जूनियर चैंपियनशिप खेल कर आई थी। जिसके चलते उनका आत्मविश्वास बढ़ा था। राइजा ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता और पिता को दिया। उन्होंने कहा कि शूटिंग जैसे महंगे और मानसिक एकाग्रता वाले खेल में टिके रहना आसान नहीं था। कई बार जब प्रदर्शन में गिरावट आई या निराशा हाथ लगी, तब उनकी मां ही वह चट्टान थीं, जिन्होंने उनका आत्मविश्वास टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने हर परिस्थिति में मुझ पर भरोसा जताया। जब भी मैं मानसिक रूप से कमजोर महसूस करती थी, वे मुझे याद दिलाती थी कि मेरी सीमाएं क्या हैं। जापान की धरती पर जब मैंने पदक जीता, तो मन में सबसे पहला ख्याल मां के उस संघर्ष और हौसले का ही आया। साथ में राइजा ने कहा कि देश की युवा बेटियों और महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए बिना झिझके कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ पुरुषों का क्षेत्र नहीं है। सही दिशा और कड़ी मेहनत से महिलाएं किसी भी खेल में विश्व स्तर पर परचम लहरा सकती हैं। साथ में समाज और परिवारों को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को खेल के मैदान में उतरने के लिए प्रेरित करें और शुरुआती असफलताओं से घबराने के बजाय निरंतर अभ्यास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: ऊना में जिला स्तरीय ओपन जूडो चैंपियनशिप का आगाज, विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

26 Sep 2026

फरीदकोट में मछली पालकों की राज्य स्तरीय बैठक, मुफ्त बिजली व सब्सिडी की मांग

फतेहाबाद के टोहाना में शहीद-ए-आजम के सपनों का भारत बनाने का आह्वान

26 Sep 2026

फतेहाबाद के पिरथला में बिजली घर की चारदीवारी का निर्माण कार्य रुकवाया

26 Sep 2026

अमृतसर में खुलेआम नशे की बिक्री पर भड़के सांसद विक्रमजीत साहनी, पुलिस कमिश्नर से नाकाबंदी की मांग

26 Sep 2026
विज्ञापन

अलवर नगर निगम में महापौर सुमन लता ने संभाली कमान: पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया, शहर के विकास का वादा

26 Sep 2026

उमरिया: लगातार बारिश से बढ़ा जोहिला डैम का जलस्तर, चार गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

26 Sep 2026
विज्ञापन

Gaya: मौत से पहले खुद का पिंडदान क्यों? गयाजी में आज भी निभाई जाती है ये अनोखी परंपरा

26 Sep 2026

शाहजहांपुर: 24 घंटे में 175 मिमी बारिश से शहर बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल

26 Sep 2026

बारिश ने बढ़ाईं किसानों की मुश्किलें, खैर में परेशान किसान यह बोले

26 Sep 2026

सड़क खराब को लेकर आक्रोशित श्रद्धालुओं ने नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी

26 Sep 2026

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेता हाउस अरेस्ट

26 Sep 2026

सोनीपत में कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता, संगठन मजबूती पर जोर

26 Sep 2026

वीडियो: बदायूं में भारी बारिश से जलभराव, पेड़ गिरे, बिजली ठप

26 Sep 2026

Video: भारी बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में बिगड़े हालात, जलभराव और हादसों से बढ़ी परेशानी

26 Sep 2026

Video: निशातगंज में 150 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, डाला दबकर क्षतिग्रस्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश का कहर: पेड़-मकान और दीवारें ढहीं, कई रास्ते बंद, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

26 Sep 2026

VIDEO: गोमती नदी में डूबे 40 वर्षीय शिव कैलाश निषाद, तलाश में जुटी टीमें

26 Sep 2026

VIDEO: लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी ने जारी किया संदेश, कहा- सर्वे कर कृषि में हुए नुकसान की होगी भरपाई

26 Sep 2026

एडीसी अभिषेक गर्ग बोले- एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन में न हो देरी

आजमगढ़ में बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

26 Sep 2026

तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या

26 Sep 2026

कैथी गंगा घाट पर निशुल्क नाव संचालन बंद, लोग हो रहे परेशान

26 Sep 2026

झालावाड़ में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: स्टंट करते समय भड़की आग, 4 लोग झुलसे, एक गंभीर हालत में भर्ती

26 Sep 2026

कानपुर: गोविंद नगर में दर्दनाक हादसा, बारिश में साइकिल सवार दंपती को रौंदा

26 Sep 2026

कानपुर: बिठूर में कच्चे मकान की छत गिरी, हादसे में बाल-बाल बचा परिवार

26 Sep 2026

VIDEO: मैनपुरी में लगातार 20 घंटे से हो रही बारिश के चलते जनजीवन बेहाल

26 Sep 2026

VIDEO: लगातार हो रही बारिश से घरों में घुसा पानी, जनरेटर चलाकर पानी निकाल रहे लोग

26 Sep 2026

VIDEO: मौसम ने शुक्रवार को अचानक पलटी मारी। सूखे पड़े आसमान से बारिश की बौछारें

26 Sep 2026

VIDEO: उन्देरा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर झगड़ा मारपीट तीन घायल

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed