फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two sisters die while setting out to visit Bagad Wale Baba.

Karnal News: बागड़ वाले बाबा के दर्शन को निकलीं दो बहनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two sisters die while setting out to visit Bagad Wale Baba.
जुंडला। बागड़ वाले बाबा के दर्शन के लिए घर से निकलीं गांव जाणी की बाला देवी और उनकी बहन की पिंडारसी के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। 55 वर्षीय बाला देवी का शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में पोस्टमार्टम कराया गया। गांव जाणी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि बाला देवी 24 सितंबर की सुबह अपनी बहन के घर कलाल माजरी जाने के लिए घर से निकली थीं। परिजन के अनुसार, वहां से वह बागड़ वाले बाबा के दर्शन करने जाने वाली थीं। वह अपनी बहनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बागड़ की ओर जा रही थीं। पिंडारसी के पास रास्ते में हुए हादसे में बाला देवी और कलाल माजरी निवासी उनकी सगी बहन लीला देवी की मौत हो गई। हादसे में तीसरी बहन को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed