Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
A cheque for financial assistance of Rs 23 lakh was handed over to the Shri Radha-Krishna Goshala.
{"_id":"6afc8fb60ef35294dd03ed61","slug":"video-a-cheque-for-financial-assistance-of-rs-23-lakh-was-handed-over-to-the-shri-radha-krishna-goshala-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री राधा-कृष्ण गोशाला में 23 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राधा-कृष्ण गोशाला में 23 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा
अर्जुन गेट स्थित श्री राधा-कृष्ण गोशाला में भी गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गोमाता को चारा और गुड़ खिलाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा और पूजा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। हमें स्वयं गोवंश की सेवा करनी चाहिए और बच्चों को भी इससे जोड़ना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी में गोसेवा के संस्कार विकसित हों।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद और महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत 23 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक स्वामी ज्ञानानंद महाराज के माध्यम से गोशाला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा को सौंपा। गोशाला महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने बताया कि गोशाला में दानी सज्जनों के सहयोग से प्रतिदिन निस्वार्थ भाव से गोसेवा की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक अजीत सिंह चावला, चेयरमैन महेश भाटिया, वाइस चेयरमैन विजय कौशल, चीफ डायरेक्टर विनीत भाटिया, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद खेतरपाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव विपिन शर्मा, हंस राज, जगन्नाथ बत्रा, जंग बहादुर, दीपक नारंग, घनश्याम दास भाटिया, कुलदीप मक्कड़, राजिंद्र राजपाल, तिलक राज खुराना, पार्षद संकल्प भंडारी, पवन तनेजा, रामा मदान, पूर्व चेयरपर्सन मेघा भंडारी, सरला तनेजा, साध्वी तनेजा, राज बजाज, भगवान दास अघी, संजय बत्रा, रतन लाल बंसल, लाजपत राय चौधरी, श्याम बत्रा और इंद्र चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान किया। गोशाला में दिनभर गोपूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। प्रधान सुभाष सिंगला ने कहा कि देसी नस्ल की गायों का संरक्षण और संवर्धन बेहद जरूरी है। भारतीय संस्कृति और परंपरा में गोवंश का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गोसेवा और देसी नस्ल की गायों के संरक्षण के लिए समाज को सामूहिक रूप से प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम गुप्ता, गोशाला मैनेजर कर्मचंद सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।