Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   He took a loan of Rs 45 lakh and reached America via the donkey route, now he needs Rs 25 lakh to bring back his body.

Karnal News: 45 लाख का कर्ज लेकर डंकी रूट से पहुंचा अमेरिका, अब शव लाने के लिए चाहिए 25 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
He took a loan of Rs 45 lakh and reached America via the donkey route, now he needs Rs 25 lakh to bring back his body.
45 लाख का कर्ज लेकर डंकी रूट से पहुंचा अमेरिका, अब शव लाने के लिए चाहिए 25 लाख - फोटो : 45 लाख का कर्ज लेकर डंकी रूट से पहुंचा अमेरिका, अब शव लाने के लिए चाहिए 25 लाख
- बच्चों का भविष्य संवारने के लिए विदेश गए महाबीर चलाते थे ट्रक, हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। परिवार की खुशहाली और बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद में 45 लाख रुपये का कर्ज लेकर अमेरिका गए गांव ललैन के महाबीर गोलन की मौत हो गई। अब परिवार के सामने बेटे का पार्थिव शरीर वापस लाने का संकट है। 40 वर्षीय महाबीर की कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में ट्रक चलाते समय हृदय गति रुकने से मौत हुई। जिस कर्ज को उतारने और परिवार को आर्थिक मजबूती देने के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे थे, वह कर्ज तो रह ही गया, अब उनके शव को भारत लाने के लिए करीब 25 लाख रुपये की जरूरत है।
महाबीर मई 2023 में परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर अमेरिका गए थे। इसके लिए उसने 45 लाख रुपये का कर्ज लिया था। सितंबर 2023 में डंकी रूट के जरिये वह कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो पहुंचे। वहां ट्रक चलाकर परिवार का खर्च उठाने के साथ कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहे थे। परिजनों को उम्मीद थी कि कुछ वर्षों की मेहनत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और बच्चों की पढ़ाई बिना किसी परेशानी के जारी रहेगी लेकिन अब आई मौत की खबर ने परिवार की सारी उम्मीदें तोड़ दीं।
विज्ञापन


गैस का दर्द समझकर कमरे पर पहुंचा, अस्पताल में तोड़ा दम
महाबीर के चचेरे भाई राजेश गोलन के अनुसार, अमेरिकी समय के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे वह ट्रक चला रहा था। इसी दौरान उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। शुरुआत में उसने इसे गैस की समस्या समझा और ट्रक खड़ा करके अपने कमरे पर लौट गया। लेकिन कुछ देर बाद दर्द बढ़ने लगा तो उसने अमेरिका में रह रहे अपने भतीजों को फोन किया। वे कमरे पर पहुंचे तो महाबीर बेहोश पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसका पार्थिव शरीर वहां की मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पीढ़ियों का भविष्य संकट में
महाबीर अपने पीछे बुजुर्ग पिता कर्ण सिंह, मां नीलम देवी, पत्नी कुसुम देवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 17 वर्षीय बेटी जैसमीन एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, जबकि 14 वर्षीय बेटा 11वीं का छात्र है। परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य चला गया। अब बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और पहले से लिया गया 45 लाख रुपये का कर्ज परिवार के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है।


शव लाने का जिम्मा उठाने का दिया भरोसा
परिजनों के मुताबिक, अमेरिका से महाबीर का पार्थिव शरीर भारत लाने में करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इतनी बड़ी रकम जुटाना परिवार के लिए संभव नहीं है। उन्होंने हरियाणा सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। सोमवार को समाजसेवी रणबीर लोहान गांव पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने शव को भारत लाने की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिलाया। लोहान के अनुसार, जरूरी कानूनी और कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि अगले एक सप्ताह में महाबीर का पार्थिव शरीर गांव पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed