Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother and child die during delivery, negligence alleged

Karnal News: डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Mother and child die during delivery, negligence alleged
डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप - फोटो : डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
- परिजन बोले- टीका लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत के एक घंटे बाद ऑपरेशन कर निकाली बच्ची
विज्ञापन

- परिजनों की मांग पर मेडिकल कॉलेज के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, सीएमओ ने पांच डॉक्टरों की आंतरिक जांच कमेटी बनाई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के दौरान रविवार रात को गर्भवती दुर्गा कॉलोनी निवासी रजनी (28) और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद रात और सोमवार सुबह अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसकी सुध नहीं ली गई।
पति विजय कुमार का आरोप है कि पत्नी की मौत के करीब एक घंटे बाद ऑपरेशन कर बच्ची को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी भी जान जा चुकी थी। परिवार ने जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने पांच डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित की है। वहीं, परिजनों की मांग पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पति विजय कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की शाम प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी रजनी को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। 15 नवंबर की शाम पांच बजे तक सब ठीक था। इसके बाद टीका लगाए जाने के बाद रजनी की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। रविवार रात को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया और सभी को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजन और पूर्वांचल समाज के लोग फिर एकत्रित हो गए। इसके बाद शवगृह पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा, सीएमओ डॉ. शशी गर्ग और आरएमओ डॉ. मनीष पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिवार ने दोषी डॉक्टरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई और 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग दोहराई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया।

मोबाइल चलाने और बातों में व्यस्त रहा स्टाफ : राजदेव
रजनी के पिता राजदेव ने बताया कि रविवार को रजनी दर्द से तड़प रही थी। उसकी सास ने कई बार नर्सिंग स्टाफ से उसे देखने की गुहार लगाई लेकिन उन्हें केवल बेड पर लिटाने के लिए कहा गया। परिवार का आरोप है कि बेड पर लिटाने के बाद भी काफी देर तक कोई कर्मचारी उसे देखने नहीं पहुंचा। सास ने स्टाफ के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि मरीज की देखभाल के बजाय कर्मचारी मोबाइल चलाने और आपस में बातचीत करने में व्यस्त थे।

परिवार नेगलिजेंसी बोर्ड से भी करा सकता है जांच : एसडीएम
एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सीएमओ की ओर से अस्पताल की आंतरिक जांच के लिए पांच डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। परिवार चाहे तो जिला नेगलिजेंसी बोर्ड से भी मामले की जांच कराई जा सकती है। थाना सिविल लाइन प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि परिजनों ने एसडीएम को शिकायत दी है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


महिला ने रखा था निर्जला व्रत, डिहाइड्रेशन से बिगड़ी तबीयत : सीएमओ
महिला ने निर्जला व्रत रखा हुआ था। डिहाइड्रेशन के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी। परिवार की ओर से अस्पताल में व्रत की जानकारी नहीं दी गई थी। महिला की स्थिति के अनुसार सामान्य टीका लगाया गया और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपचार व डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मामले की जांच के लिए पांच डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- डॉ. शशी गर्ग, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed