Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
106 players from the district appeared for trials for the state-level sports extravaganza (Khel Mahakumbh).
{"_id":"6ac658a84b8eb5b7c50841e6","slug":"video-106-players-from-the-district-appeared-for-trials-for-the-state-level-sports-extravaganza-khel-mahakumbh-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के जिले के 106 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के जिले के 106 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
करनाल। खेल विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के जिला स्तरीय हॉकी ट्रायलों का आयोजन बुधवार को कैलाश गांव स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर किया गया। टीम में स्थान बनाने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से जिले भर से करीब 106 हॉकी खिलाड़ियों ने ट्रायलों में भाग लिया। जिसमें 50 महिला और 56 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। ट्रायल देने के लिए सुबह से ही मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था, जहां युवा एथलीट अपने-अपने खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते नजर आए। विभाग की ओर से गठित विशेषज्ञ चयन समिति और हॉकी प्रशिक्षकों की देखरेख में आयोजित इन ट्रायलों के दौरान पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे खिलाड़ियों के अनिवार्य पंजीकरण, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण पत्रों की जांच के साथ शुरू हुई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता बॉल कंट्रोल, ड्रिबलिंग, पासिंग एक्यूरेसी और मैच स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का गहन मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिभागियों के बीच संक्षिप्त अभ्यास मैच भी करवाए गए। हॉकी कोच बृज भूषण ने बताया कि 106 प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक अंतिम सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में करीब 106 खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले में हॉकी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावक और स्थानीय खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।