{"_id":"6ac4f22cf921ba65b10f618c","slug":"video-female-students-showcased-their-prowess-in-the-two-day-sports-competition-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम
करनाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के लिए 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, लॉन्ग जंप और डिस्कस थ्रो जैसी रोमांचक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मैदान में छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां दर्शकों और साथी विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. बलराज ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। आज के समय में युवाओं को मोबाइल फोन की लत और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए।"
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. बलराज ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क जैसी जीवनोपयोगी भावनाएं भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने और खेल के मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।