फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jasmine wins javelin throw; Sakshi named Best Athlete.

जैवलिन थ्रो में जैस्मिन प्रथम, साक्षी को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब

Wed, 07 Oct 2026 08:06 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:06 PM IST
Jasmine wins javelin throw; Sakshi named Best Athlete.
करनाल। दो दिवसीय 28वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल में हुआ। दो दिनों तक महाविद्यालय का खेल मैदान केवल प्रतिस्पर्धा का केंद्र नहीं रहा, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, अनुशासन, संघर्ष और सपनों की उड़ान का साक्षी बना। जिसमें जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जैस्मिन प्रथम, तन्वी द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और 4×100 मीटर रिले में साक्षी टीम ने प्रथम, श्वेता मान टीम द्वितीय और तन्वी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा साक्षी को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुश्ती खिलाड़ी कुमारी गरिमा, जिन्होंने अंडर 17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत देश का नाम रोशन किया था। खिलाड़ी गरिमा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मैदान में जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में संघर्ष करना, हार से सीखना और हर बार पहले से अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने खेलों में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि आज खेल प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक अवसर उपलब्ध हैं। आवश्यकता केवल प्रतिभा को पहचानने, निरंतर अभ्यास करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की है। प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलबीर सैनी, डॉ. उपेंद्र, डॉ. रमेश सिंह और उनकी पूरी टीम और समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर डायरेक्टर शहीद भगत सिंह खेल अकादमी मिर्चपुर अजय और एडवोकेट रमन मौजूद रहे। अन्य प्रतियोगिता के परिणाम हाई जंप प्रतियोगिता में जैस्मिन प्रथम, ज्योति द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं 400 मीटर दौड़ में श्वेता ने प्रथम, दीक्षा द्वितीय और शिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 800 मीटर दौड़ में श्वेता प्रथम, रितिका द्वितीय और साक्षी तीसरे स्थान पर रहे थ्री-लेग रेस में जैस्मिन व ज्योति प्रथम, दीपाली व वंदना द्वितीय और अनु व विजेता तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर रेस में साक्षी पहले, ज्योति दूसरे और श्वेता तीसरे स्थान पर रही 3000 मीटर रेस में साक्षी पहले, रितिका दूसरे और सुनैना तीसरे स्थान पर रही 100 मीटर रेस में साक्षी प्रथम, श्वेता द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रही लेमन रेस मे शीतल ने प्रथम, पलक द्वितीय और काकुल ने तृतीय स्थान हासिल किया फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तृषा ने प्रथम, गुरलीन द्वितीय और स्वीटी तृतीय स्थान पर रही पांच किलोमीटर वॉक में दीक्षा पहले, ज्योति दूसरे और जैस्मिन तीसरे स्थान पर रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कैंसर जांच अब लोगों के मोहल्ले तक पहुंचाएगी सेहत एक्सप्रेस

07 Oct 2026

वीडियो: तीन युवतियों से अभद्रता, छेड़छाड़ और हाथापाई, चार युवकों पर प्राथमिकी

सेरेब्रल पाल्सी: शुरुआती पहचान, नियमित थेरेपी से सुधार संभव

07 Oct 2026

जालंधर में बोले भाजपा नेता शीतल अंगुराल-सीबीआई जांच सिर्फ ट्रेलर, बाकी फिल्म अभी बाकी

07 Oct 2026

चंडीगढ़ में बरसात

विज्ञापन

कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में संस्कृत महोत्सव

07 Oct 2026

ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल

07 Oct 2026
विज्ञापन

बुलंदशहर: खुर्जा में हाईवे किनारे प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, जानें पुलिस ने क्या कहा

07 Oct 2026

जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में होगी जनसभा, उमड़ने लगी भीड़

07 Oct 2026

फिरोजपुर कैंट में सनातन धर्म सभा ने निकाली शिवरात्रि यात्रा

Video: एलडीए की टीम पहुंची बख्शी के तालाब, रामपुर गांव में तोड़ा अवैध निर्माण, हंगामा

07 Oct 2026

‘फूल नहीं, चिंगारी हैं हम, भारत की नारी हैं’ के नारों से गूंजा शहर

07 Oct 2026

फतेहाबाद-सिरसा रोड पर 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

07 Oct 2026

भिवानी के करोड़ीमल पार्क में 11 अक्तूबर से रामलीला का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति

07 Oct 2026

Video: गोमती नगर रिवर फ्रंट जलमग्न, किड जोन में डूबे झूले

07 Oct 2026

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को किया जागरूक

07 Oct 2026

भारतीय हॉकी खिलाड़ी संजय कालीरावण ने जीता स्वर्ण, 2028 ओलंपिक पर नजर

07 Oct 2026

अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ट्रक में भिड़ी

07 Oct 2026

मेरठ: अस्पतालों में लापरवाही और मरीजों से दुर्व्यवहार का आरोप, भाकियू किसान क्रांति का प्रदर्शन

07 Oct 2026

खैरटिया से लूटी मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

07 Oct 2026

राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

07 Oct 2026

सड़क पर जलभराव व गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने काटा बवाल

07 Oct 2026

धरना- प्रदर्शन के दौरान दो आशा कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी

07 Oct 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में जॉब मेले का आयोजन, उमड़ी छात्रों की भीड़

07 Oct 2026

राज्यपाल से मिलने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के नेता

VIDEO: नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

07 Oct 2026

सीहोर: एसबीआई से लोन का झांसा देकर सात ग्रामीणों से ठगे 4 लाख, फोन बंद किया तो जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा

07 Oct 2026

काशी में 'मोदी साहित्य' का महाकुंभ, 500 से ज्यादा किताबों पर चर्चा

07 Oct 2026

VIDEO: ब्रह्मचल की परिक्रमा करते निकले रमेश बाबा, उसी गौशाला में पहुंचा अंतिम डोला

07 Oct 2026

VIDEO: बिजली समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed