Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Surjewala cornered the government on DAP fertilizer issue, called CM a teleprompter Chief Minister
{"_id":"6730ad02e0eaa7de7b059cae","slug":"video-surjewala-cornered-the-government-on-dap-fertilizer-issue-called-cm-a-teleprompter-chief-minister","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुरजेवाला ने डीएपी खाद मामले में सरकार को घेरा, सीएम को कहा टेलीप्रॉम्पटर मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुरजेवाला ने डीएपी खाद मामले में सरकार को घेरा, सीएम को कहा टेलीप्रॉम्पटर मुख्यमंत्री
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने डीएपी की मारामारी व धान खरीद को लेकर फिर से सरकार को घेरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को ‘‘टेली प्रॉम्पटर’’ मुख्यमंत्री की संज्ञा देकर सरकार को किसान विरोधी बताया है। कहा कि टेली प्रॉम्पटर मुख्यमंत्री धान की एमएसपी 3100 रुपये क्विंटल कब देंगे। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद को लेकर किसान की जो बेइज्जती हुई व हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। अब पूरे प्रदेश में डीएपी खाद को लेकर जो हाहाकार मचा है। उसका हल निकालने की बजाय मुख्यमंत्री लिखे लिखाए सरकारी बयानों को टेली प्रॉम्पटर पर पढ़कर झूठ की फसल बीजने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। सवाल करते हुए सरकार से पूछा कि विधानसभा चुनाव से पहले सार्वजनिक तौर से वायदा कर आठ अक्तूबर 2024 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर धान खरीदने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री अब झूठ क्यों बोल रहे हैं। कहा कि प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में डीएपी उपलब्ध ही नहीं या फिर डीएपी स्टॉक न के बराबर है, फिर भी मुख्यमंत्री आए दिन झूठ परोस रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।