{"_id":"6ad68655a8fa57cab80bc0f6","slug":"after-destroying-the-ashoka-vatika-hanuman-set-the-golden-city-of-lanka-on-fire-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156795-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अशोक वाटिका उजाड़ने के बाद हनुमान ने जलाई सोने की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अशोक वाटिका उजाड़ने के बाद हनुमान ने जलाई सोने की लंका
विज्ञापन
श्री भवानी मंदिर चीका में मंचन के दौरान कलाकार। विज्ञप्ति
गुहला चीका। अहंकार पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देते रामलीला के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्री भवानी मंदिर चीका परिसर में आयोजित 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने अशोक वाटिका, लंका दहन, रामसेतु निर्माण और रावण-अंगद संवाद का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं।
भगवान श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा और दर्शक देर तक मंचन का आनंद लेते रहे। रामलीला के आठवें दिन अशोक वाटिका उजाड़ने, लंका दहन और विभीषण के भगवान श्रीराम की शरण में आने के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। मंचन में दिखाया गया कि अशोक वाटिका उजाड़ने के बाद हनुमान जी ने सोने की लंका जलाई। वहीं, रविवार को रामसेतु निर्माण, रावण-अंगद संवाद और भगवान श्रीराम द्वारा शिवलिंग स्थापना का मंचन हुआ। अंगद ने रावण के दरबार में निर्भीकता से अपनी बात रखी, जबकि रावण का अहंकार उसके संवादों में दिखाई दिया। रामसेतु के प्रसंग ने भी दर्शकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में बैसाखी राम जिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा और आदर्श नाटक क्लब के प्रधान बलबीर सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन कर्तव्यनिष्ठा, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
-- --
60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि दशहरा महोत्सव पर 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शोभायात्रा निकाली जाएगी। दशहरा मेला ग्राउंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। श्री भवानी सेवा समिति के स्वयंसेवक प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा और सहयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे।