Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal: Gang stealing copper wire and components from transformers busted; five accused arrested.
{"_id":"6aa578b9efcf2cca08020a11","slug":"video-kaithal-gang-stealing-copper-wire-and-components-from-transformers-busted-five-accused-arrested-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: ट्रांसफार्मरों से तांबा तार व सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: ट्रांसफार्मरों से तांबा तार व सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पिछले दिनों में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा दिए गए निर्देशों पर खरा उतरते हुए सीआईए-1 पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक, ट्रांसफार्मरों से चोरी की गई 6 किलोग्राम तांबा तार ,5 लीटर तेल, इंसुलेटर, बाडी, क्वाईल, 1 ट्रांसफार्मर बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना गुहला, चीका व ढांड क्षेत्र अंतर्गत की ट्रांसफार्मर चोरी व मोबाइल की 32 वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की गई है।
प्रेस वार्ता दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल अधिकारी यूएचबीवीएन चीका की शिकायत अनुसार क्षेत्र प्रभारी विजय कुमार ने 16 जून को एक्सईएन कार्यालय के सामने रखे ट्रांसफार्मर की जांच की तो पाया कि 16 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का सामान व तेल चोरी हो चुका था। जिससे बिजली निगम को करीब 47,557 रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले को सीआईए-1 पुलिस के सुपुर्द करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गये थे। आदेशों पर खरा उतरते हुए सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार, एएसआई गुरदान व एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा मुखबरी के आधार पर कार्यवाही करते हुए 8 सितंबर को बेगा बस्ती गुहला निवासी रोहित कुमार, चीका निवासी विशाल उर्फ मोटा को वकील कॉलोनी चीका से काबू किया गया।
जिनकी माननीय न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया । रिमांड के दौरान दिनांक 11 सितंबर को अन्य आरोपी चीका निवासी अमित, गांव लुखी जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजकुमार व नेपाल निवासी हाल चीका निवासी विनोद को गिरफ्तार किया गया। जिनका भी माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। सभी आरोपियों ने जिला कैथल के थाना गुहला, चीका व ढांड से कुल 32 चोरी की वारदातों को अंजाम देने बारे कबूल किया जिनमें ट्रांसफार्मर चोरी की 31 वारदात तथा चीका से 1 मोबाइल चोरी की वारदाते शामिल है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी दिन के समय बाईक पर वारदात करने के लिए खेतों व अन्य क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर की रेकी करते तथा पीले रंग व गणपति इंटरप्राइजेज लिखे ट्रांसफार्मरों को चिन्हित करते थे। जिसके बाद रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करके गांव बलबेड़ा पंजाब स्थित कबाड़ी को बेच देते थे। आरोपी चीका निवासी अमित पर 2 आर्म्स एक्ट, एक बाइक चोरी व 1 ट्रांसफार्मर सहित 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी गांव लुखी जिला कुरुक्षेत्र निवासी राजकुमार पर 1 ट्रांसफार्मर व एक शराब तस्करी का मामला दर्ज हैं। आरोपी विनोद व विशाल को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि अन्य 3 आरोपियों से व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड हासिल किया जाएगा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की तरफ से जिला में कबाड़ी का काम करने वाले सभी दुकानदारों व फैरीवालों को निर्देश दिए जाते हैं कि कोई भी ट्रांसफार्मर व अन्य चोरी से सबंधित सामान किसी से न खरीदे। अगर कोई चोरी का सामान खरीदता है तो उसको किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी से अपील है कि अगर किसी को लगता हैं कि चोरी का सामान बेच रहा हैं तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।