फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers' sit-in protest in Chandlana suspended following assurances from MLA Jamba.

Kaithal News: विधायक जांबा के आश्वासन के बाद चंदलाना में ग्रामीणों का धरना स्थगित

Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers' sit-in protest in Chandlana suspended following assurances from MLA Jamba.
12 ढांड 01: धरना स्थगित करने का ऐलान करते चंदलाना के ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से ढांड में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की निकासी पाइपलाइन डालने की प्रस्तावित योजना पर चंदलाना के ग्रामीणों का विरोध फिलहाल थम गया है। 16 दिन से चल रहा धरना शनिवार को स्थगित कर दिया गया। विधायक सतपाल जांबा की मध्यस्थता के बाद ग्रामीणों ने यह फैसला लिया। हालांकि, ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि धरना खत्म नहीं हुआ है। बिना सहमति दोबारा पाइपलाइन का काम शुरू हुआ तो ग्रामीण फिर आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को पुंडरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक सतपाल जांबा की मौजूदगी में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में पाइपलाइन के प्रस्तावित मार्ग पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। धरना कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बैठक में विधायक सतपाल जांबा ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि चंदलाना के ग्रामीणों की सहमति के बिना पाइपलाइन बिछाने का काम आगे न बढ़ाया जाए। विधायक की ओर से काम रोकने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल धरना स्थगित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

----
बिना सहमति के काम किया तो फिर धरने की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सहमति के बिना यदि दोबारा पाइपलाइन दबाने का काम शुरू किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती न करे। ऐसा प्रयास होने पर वे दोबारा एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा, हमने धरना स्थगित किया है, खत्म नहीं। बिना सहमति के काम शुरू किया गया तो ग्रामीण फिर से आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed