फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways bus service resumes on the Kaithal-Delhi route.

Kaithal News: कैथल-दिल्ली रूट पर रोडवेज बस सेवा फिर से शुरू

Sun, 13 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service resumes on the Kaithal-Delhi route.
कैथल बस अड्डा के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली रूट पर दोपहर के समय यात्रियों को अब बस के लिए करीब दो घंटे इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज ने बंद चल रही दोपहर 2:10 बजे की बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। बस के संचालन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दोपहर में अतिरिक्त विकल्प मिल गया है।
किलोमीटर योजना की बीएस-6 बस उपलब्ध नहीं होने के कारण यह सेवा कुछ समय से बंद थी। इस कारण दोपहर के समय दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इससे अगली बस का इंतजार करना पड़ता था। इससे न केवल उनका समय प्रभावित हो रहा था, बल्कि दिल्ली पहुंचने में भी देरी होती थी। यात्रियों की मांग के बाद रोडवेज ने बस उपलब्ध होने पर इस सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। दिल्ली से कैथल रोजाना सैकडों यात्री आते-जाते हैं। बस चलने के बाद विभाग की आमदनी में भी इजाफा होगा। साथ ही समय पर यात्री अपने गंतव्य पर आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

शाम 7:40 बजे वाली बस का इंतजार : दिल्ली रूट पर शाम 7:40 बजे चलने वाली बस सेवा अभी भी बंद है। शाम के समय इस बस पर निर्भर यात्रियों को फिलहाल दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। रोडवेज विभाग की ओर से इस सेवा को भी दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बस उपलब्ध होते ही इसे चलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक करना पड़ता था बस का इंतजार : यात्री मनजीत ने बताया कि 2:10 बजे की बस बंद होने से अगली बस के लिए काफी देर रुकना पड़ता था। कई बार करीब दो घंटे तक बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ता था। अब दोपहर की सेवा शुरू होने से दिल्ली जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed