Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Winners of the Sonipat state-level karate competition welcomed; Saksham secured first place, Tejas second, and Dhvaja also won the top spot.
{"_id":"6abba10c335283ae3501e31f","slug":"video-winners-of-the-sonipat-state-level-karate-competition-welcomed-saksham-secured-first-place-tejas-second-and-dhvaja-also-won-the-top-spot-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रिटायर्ड कर्मचारियों का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना; PM को भेजेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रिटायर्ड कर्मचारियों का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना; PM को भेजेंगे ज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव शुरू किया। संघ के अनुसार पड़ाव बुधवार सुबह दस बजे तक चलेगा। इसके बाद डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र भेजा जाएगा। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने की, जबकि संचालन राजकुमार श्योकंद ने किया।
राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन ने कहा कि संघ पेंशन वेलिडेशन एक्ट-2025 वापस लेने और आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने के लिए आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संशोधन किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत देने, कम्यूटेशन की अवधि दस वर्ष आठ माह बाद पूरी पेंशन बहाल करने और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग है। इसके अलावा 18 माह के लंबित डीए/डीआर का ब्याज सहित भुगतान, रेलवे व हवाई यात्रा में रियायत बहाल करने तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वैधानिक राष्ट्रीय आयोग गठित करने की मांग भी रखी गई है। संघ ने 65 से 75 वर्ष की आयु तक प्रत्येक पांच वर्ष में दस प्रतिशत तथा इसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष में 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने और 80 वर्ष के बाद 100 प्रतिशत वृद्धि की मांग भी रखी है। राज्य उपाध्यक्ष आजाद पांचाल ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली प्रस्तावित है और 13 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में आगे के आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर मा. सतबीर गलाड़ी, कर्मवीर सिंह संधू, प्रेम सिंह बांगड़, मा. बलजीत सिंह, होशियार सिंह, सुधीर शास्त्री, मनदीप नेहरा, बलवान सिंह, सन्नी पटवारी, संजीव ढांडा, ईश्वर सिंह ठाकुर और राजबीर बेरवाल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।