Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Retired employees ended their sit-in after submitting a memorandum addressed to the Prime Minister, raising several demands including a review of the 8th Pay Commission's Terms of Reference (ToR).
{"_id":"6abd019ce06a0451d50deb2f","slug":"video-retired-employees-ended-their-sit-in-after-submitting-a-memorandum-addressed-to-the-prime-minister-raising-several-demands-including-a-review-of-the-8th-pay-commissions-terms-of-reference-tor-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रिटायर्ड कर्मचारियों ने समाप्त किया पड़ाव, 8वें वेतन आयोग की टीओआर की समीक्षा समेत कई मांगें उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप रिटायर्ड कर्मचारियों ने समाप्त किया पड़ाव, 8वें वेतन आयोग की टीओआर की समीक्षा समेत कई मांगें उठाईं
जींद। अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर चल रहा रिटायर्ड कर्मचारियों का 24 घंटे का महापड़ाव बुधवार को नगराधीश मोनिका को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद धरने को समाप्त कर दिया गया।
जिला प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन की मांग है कि एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को भी वेतन आयोग का पूरा लाभ मिले। इसके लिए आठवें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रेफरेंस की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रिटायर्ड कर्मचारियों की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद 13 दिसंबर को होने वाले कन्वेंशन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। रिटायर्ड कर्मचारी नेताओं ने मांगपत्र में पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत देने, कम्यूटेशन की अवधि 10 वर्ष आठ माह पूरा होने के बाद पूरी पेंशन बहाल करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। इसके अलावा 18 महीने के लंबित डीए/डीआर के बकाये का ब्याज समेत भुगतान करने तथा रेलवे और हवाई यात्रा में मिलने वाली रियायतें बहाल करने की मांग रखी गई। संगठन ने 65 से 75 वर्ष की आयु के बीच प्रत्येक पांच वर्ष पर 10 प्रतिशत, इसके बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर 20 प्रतिशत तथा 80 वर्ष की आयु के बाद 100 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की मांग भी उठाई। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वैधानिक राष्ट्रीय आयोग के गठन की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। महापड़ाव में 99 वर्षीय रामसिंह जामनी विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर सचिव राजकुमार श्योकंद, राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन, रामप्यारी, बोहती देवी, राज्य उपाध्यक्ष आजाद पांचाल, मा. बलबीर सिंह, सतबीर सिंह गलाड़ी, कर्मवीर सिंह संधू, मा. बलजीत सिंह, मनदीप नेहरा, बलवान सिंह खरकभूरा, ईश्वर सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।