Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Praveen Dalal, the son of a farmer from Julana, won the 'Best Raider' award in Punjab and received a Ford tractor as a prize; he was welcomed upon returning home.
{"_id":"6ab9093f32b42811e00b85a6","slug":"video-praveen-dalal-the-son-of-a-farmer-from-julana-won-the-best-raider-award-in-punjab-and-received-a-ford-tractor-as-a-prize-he-was-welcomed-upon-returning-home-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना के किसान के बेटे प्रवीन दलाल ने पंजाब में बेस्ट रेडर का अवार्ड जीता, इनाम में फोर्ड ट्रैक्टर मिला, घर पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना के किसान के बेटे प्रवीन दलाल ने पंजाब में बेस्ट रेडर का अवार्ड जीता, इनाम में फोर्ड ट्रैक्टर मिला, घर पहुंचने पर स्वागत
जुलाना: क्षेत्र के मालवी गांव के खिलाड़ी प्रवीन दलाल उर्फ बिल्लु ने पंजाब के अकालगढ़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट रेडर का अवार्ड अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ईनाम के रूप में फोर्ड कंपनी का ट्रैक्टर प्रदान किया गया। प्रवीन की इस उपलब्धि से मालवी गांव सहित पूरे जुलाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जुलाना पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रवीन दलाल ने बताया कि पंजाब के अकालगढ़ में 22 से 25 सितंबर तक सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों से कई टीमों और खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रवीन ने अपनी टीम की ओर से खेलते हुए शानदार रेड लगाईं और महत्वपूर्ण मुकाबलों में टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर चुना गया।बेस्ट रेडर चुने जाने पर आयोजकों की ओर से प्रवीन दलाल को फोर्ड ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में दिया गया। ट्रैक्टर मिलने के बाद प्रवीन के परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रवीन दलाल किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि खेती-किसानी के साथ-साथ उनका शुरू से ही कबड्डी के प्रति लगाव रहा है। खेल को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने नियमित अभ्यास किया और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने खेल में निखार लाया। इससे पहले प्रवीन दलाल दो बार ईनाम में बुलेट मोटरसाईकिल जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेल में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास जरूरी है। गांव के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि प्रवीन ने अपनी मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें बेहतर मंच और उचित मार्गदर्शन देने की है। जुलाना पहुंचने पर प्रवीन के स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने की कामना की। प्रवीन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों को दिया।
फोटो कैप्शन:
27 जुलाना 01: विजेता खिलाड़ी का स्वाग करते ग्रामीण।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।