{"_id":"68484678592e04dd620cfc64","slug":"video-meeting-of-united-kisan-morcha-held-in-narwana-2025-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, 16 जून को पानीपत में बड़ा प्रदर्शन, 9 जुलाई को हड़ताल की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, 16 जून को पानीपत में बड़ा प्रदर्शन, 9 जुलाई को हड़ताल की तैयारी
चौधरी घासी राम नैन किसान रेस्ट हाउस में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बलबीर सिंह, कंवरजीत चीका और हरजिंद्र सिंह नानूआना ने संयुक्त रूप से की। बैठक की शुरुआत पानीपत के निजामपुर गांव में किसान बिजेंद्र को जिंदा जलाकर मारने की घटना की कड़ी निंदा से हुई। मोर्चा ने दो मिनट का मौन रखकर किसान को श्रद्धांजलि दी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बैठक में तय किया गया कि 9 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा घोषित राष्ट्रीय हड़ताल को हरियाणा में पूरी ताकत से सफल बनाया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों में मजदूर संगठनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। आईएमटी रोजका मेव के आंदोलनरत किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मुआवजे की बकाया राशि और अन्य मुद्दों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।