Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Vinesh Phogat pours out her heart in Julana; vows to secure the region's due rights.
{"_id":"6ab7eb52e4fbe088160f0994","slug":"video-jind-vinesh-phogat-pours-out-her-heart-in-julana-vows-to-secure-the-regions-due-rights-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: जुलाना में छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोलीं- क्षेत्र को दिलाऊंगी उसका हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जुलाना में छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोलीं- क्षेत्र को दिलाऊंगी उसका हक
जुलाना। कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जुलाना विधायक विनेश फोगाट, जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर और जिला महासचिव नवीन सांगवान समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना रहा। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार वोट चोरी के माध्यम से बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस्तीफा दें। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बोलीं- कार्यकर्ताओं ने 25 दिन में मुझे विधानसभा तक पहुंचाया राजनीति से संन्यास लूं तो मन में रहे संतोष, जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई विधायक विनेश फोगाट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था, तब उन्हें राजनीति की ज्यादा जानकारी नहीं थी। जुलाना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया और मात्र 25 दिन में विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों की पार्टी है और गरीब से गरीब व्यक्ति को भी टिकट देकर आगे बढ़ने का अवसर देती है।
विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वह अभी तक वह सब नहीं कर पा रही हैं, जिसकी जुलाना के लोग उनसे अपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुलाना के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जुलाना की अलग पहचान बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह खुद को छोटी समझती हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि शहरी प्रधान संदीप पांचाल को भी आगामी चुनाव में मौका मिल सकता है। फोगाट ने कहा कि जब कभी वह राजनीति से संन्यास लें तो उनके मन में यह संतोष होना चाहिए कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई और जनता के लिए अपना काम ठीक तरीके से किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।