फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Power supply will remain suspended for three hours today due to maintenance work.

Jind News: रखरखाव कार्य के चलते आज तीन घंटे बिजली बंद रहेगी

Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Power supply will remain suspended for three hours today due to maintenance work.
जींद। बिजली निगम की ओर से 26 सितंबर को 132 केवी न्यू जींद सब स्टेशन पर निर्धारित रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई हिस्सों और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले निपटा लेने की अपील की है।
विज्ञापन

निगम के अनुसार 132/33 केवी 40/50 एमवीए ट्रांसफार्मर-1 से जुड़े फीडरों पर कार्य के कारण जाजवान, सिसर, सांगतपुरा, खेड़ी, जुलानी, दरियावाला, बरसोला और इंटल सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

इक्कस सब स्टेशन से जुड़े इक्कस, इंटल और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कट रहेगा। रामराय सब स्टेशन से जुड़े मिलकपुर, गुलकनी, घिमाना, रामराय, राजपुरा, रामराय खेड़ा, कागसर, पोंकरी, इग्राह और बागनवाला में भी आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में लोको कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी, राजेंद्र नगर, एचएसआईडीसी, रेलवे स्टेशन, वीटा प्लांट, हांसी रोड, विकास नगर, शर्मा नगर और गुप्ता कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। देवीलाल चौक, रामनगर, सुभाष नगर, आत्मा नगर, भिवानी रोड और रोहतक रोड के कुछ हिस्से भी प्रभावित होंगे। यह कार्य डीसीडीबी बदलने, डीसी लीकेज दूर करने और ट्रांसफार्मर के तेल संबंधी कार्य के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed