{"_id":"6aa2f71c355942b7a909fefb","slug":"demand-to-curb-incidents-of-theft-jind-news-c-199-1-jnd1005-160048-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग
विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना । पूर्व सरपंच जोगिंदर।
नरवाना। गांव बड़नपुर के खेतों में चोरों ने लगातार तीन रातों में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र श्योकंद ने बताया कि छह, सात और आठ सितंबर की रात चोर खेतों से ट्यूबवेल की केबल, सबमर्सिबल मोटर, सौर ऊर्जा प्लेट, स्टार्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
उन्होंने बताया कि खेतों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी वर्ष जनवरी और फरवरी में भी बिजली ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेल का सामान चोरी हुआ था। ग्रामीणों और किसान-मजदूर संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे थे, लेकिन चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका।
कामरेड कलवंत ने कहा कि पंचायत, किसानों और संगठनों की ओर से एसडीएम, डीएसपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर चोरी हुआ सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।