{"_id":"6911f3eecf2f0e8eaf018199","slug":"video-jewellery-and-rs-20000-stolen-from-the-house-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मकान से जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
शहर नरवाना की भगत सिंह कॉलोनी में एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी हो गए। सीसीटीवी में तीन संदिग्ध मकान से निकलते हुए दिखाई दिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के धौला कुआं निवासी सचिन ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसके जानकार भगत सिंह कॉलोनी में रहते हैं। छह नवंबर को उनका पूरा परिवार जयपुर गया हुआ था। उनकी लड़की कई दिनों से बीमार चल रही है, जिससे उसका इलाज जयपुर चल रहा है। इस दौरान रात को अज्ञात युवक मकान में घुस गए। वह मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गली में लगे सीसीटीवी में तीन युवक मकान से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।