{"_id":"6aada4a69204696d0a04b373","slug":"sukanta-first-in-speech-and-kajal-first-in-poster-making-jind-news-c-199-1-sroh1006-160518-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाषण में सुकांत और पोस्टर मेकिंग में काजल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाषण में सुकांत और पोस्टर मेकिंग में काजल प्रथम
विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी21-सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता अपने स्टाफ के साथ। स
- फोटो : Samvad
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष के छात्र सुकांत ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रिधिमा ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा काजल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांशी द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने पोस्टरों और भाषणों के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भगवान दास और रीतू रहे। भाषण के निर्णायक मंडल में अमन, शर्मिला और रामकुमार शामिल रहे।