{"_id":"6aada4fc314e5a3a200ba9c9","slug":"electricity-corporation-organized-awareness-camps-for-surya-ghar-yojana-jind-news-c-199-1-sroh1006-160491-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सूर्य घर योजना के लिए बिजली निगम ने लगाए जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सूर्य घर योजना के लिए बिजली निगम ने लगाए जागरूकता शिविर
विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी04-एक गांव में रूफटॉप सोलर के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए निगम अधिकारी। स
- फोटो : Samvad
जींद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए निगम की ओर से जिले में जागरूकता शिविर लगाए गए। इनमें उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, योजना के लाभ और आवेदन संबंधी जानकारी दी गई।
अभियान के तहत डोहाना खेड़ा, रामपुर, हमीरगढ़, रूपगढ़, सुदकैन, बुढ़ाखेड़ा, सुंदरपुर, बिघाना, ऐंचरा कलां और जींद के मेन बाजार में उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम बारे जागरूक किया गया। अधीक्षण अभियंता विनोद पूनिया समेत अन्य अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
साथ ही रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए आवेदन करने से लेकर उसे स्थापित करवाने तक की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रूफटॉप सोलर अपनाने से उपभोक्ता बिजली खर्च कम करने के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और जिले में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे जागरूकता एवं सेवा सेतु शिविर एक महीने तक जारी रहेंगे। शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।