{"_id":"6846e2bf3af336fa760b5b2a","slug":"video-fire-on-liquor-contractor-in-jind-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: शराब ठेकेदार पर गाड़ी सवार लोगों ने किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: शराब ठेकेदार पर गाड़ी सवार लोगों ने किया फायर
गांव बीबीपुर में रविवार रात को शराब ठेकेदार पर गाड़ी सवार लोगों ने फायर कर दिया। इसमें गोली लगने से शराब ठेकेदार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी अभियान चला तलाशी अभियान भी चलाया। मगर फायर करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव घिमाना निवासी शराब ठेकेदार सुरेंद्र रविवार रात गाड़ी से अपने सहयोगी सुमेश के साथ गांव बीबीपुर गया हुआ था। जब वह उसे छोड़ कर वापस आया तो दूसरी गाड़ी में आए लोगों ने उस पर फायर कर दिया। इसमें सुरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए ओर सुरेंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले आए। घटना की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक फायर करने वाले गाड़ी मेंं सवार लोग फरार हो चुके थे। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि रात को शराब ठेकेदार को गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन फायर करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।