जींद। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की ओर से महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का यात्रियों ने खूब फायदा उठाया। रोडवेज डिपो की बसों में 27 और 28 अगस्त को कुल 46,823 महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। वहीं इन दो दिनों में रोडवेज को कुल 35 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला।
सरकार ने महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। इस सुविधा का उद्देश्य बहनों को अपने भाइयों के घर तक आसानी से पहुंचाना और पर्व के दौरान उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाना था।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने मायके और अन्य स्थानों तक सफर किया। इसको लेकर रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और महिलाओं को सुगम यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त तैयारियां की थीं। डिपो की 165 बसें ऑन रूट रहीं। इसके अलावा करीब 400 चालक और परिचालक ड्यूटी पर तैनात रहे। बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी गई।
बॉक्स
27 अगस्त को 15.80 लाख, 28 को 19.85 लाख की आय
रोडवेज के अनुसार 27 अगस्त को डिपो की बसों से करीब 15 लाख 80 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं रक्षाबंधन के अगले दिन 28 अगस्त को यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण रोडवेज की आय बढ़कर 19 लाख 85 हजार रुपये पहुंच गई। इस प्रकार दोनों दिनों में डिपो को कुल 35 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला।
रोडवेज डिपो, जींद के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि रक्षाबंधन पर 27 और 28 अगस्त को रोडवेज की सभी 165 बसें ऑन रूट रहीं। सुबह से लेकर शाम तक बसों का आवागमन जारी रहा। इसके कारण रोडवेज ने महिलाओं को निशुल्क सफर करवा दो दिनों में 35 लाख से ज्यादा कमाई भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।