Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Farmers continue their protest over paddy procurement issues; they will lock the Market Committee office on October 14.
{"_id":"6acd2941e7d6e318260cc6f9","slug":"video-farmers-continue-their-protest-over-paddy-procurement-issues-they-will-lock-the-market-committee-office-on-october-14-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान खरीद की समस्याओं को लेकर किसानों का धरना जारी, 14 अक्टूबर को मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाएंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद की समस्याओं को लेकर किसानों का धरना जारी, 14 अक्टूबर को मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाएंगे ताला
नरवाना। नरवाना नई अनाज मंडी में स्थानांतरित संयुक्त किसान मोर्चे का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। इसकी अध्यक्षता सतबीर सिंह खरक ने की, जबकि मंच संचालन महेंद्र सिंह धर्मगढ़ ने किया। धरने को संबोधित करते हुए मास्टर बलजीत सिंह माण्डी ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों पर आए दिन नए फरमान थोप रही है, जिनका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि धान की खरीद में 24 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा, वेरिफिकेशन, मिसमैच की समस्या, इलेक्ट्रॉनिक कांटों से तुलाई, धान का उठान नहीं होना और जिलावार धान बिक्री जैसी शर्तों के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है। सरकार और प्रशासन को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो। धरने में लीलू, जयपाल, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह बेलरखा, इंद्र सिंह, मेवा सिंह, निहाल सिंह, शिशपाल गलाड़ी, रत्न सिंह चोपड़ा, सतबीर चोपड़ा, चंद्रभान, सतपाल, फतेह सिंह, नरेश, बलवान, भरत सिंह डूमरखां, बलजिंद्र सिंह सत्ता, गंगा सिंह और शमशेर सिंगवाल मौजूद रहे।
बाक्स
–14 अक्टूबर को तीन घंटे बंद रहेगा कार्यालय
मास्टर बलजीत सिंह माण्डी ने बताया कि हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा की 11 अक्टूबर को हुई बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगाया जाएगा। इस दौरान कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध जताया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी प्रशासन ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो किसान संगठन कड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।