{"_id":"6acd32f283014338ab0db2bd","slug":"district-level-school-sports-competition-uchana-girls-top-in-kabaddi-and-kho-kho-jind-news-c-199-1-jnd1005-162007-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता : कबड्डी और खो-खो में उचाना की छात्राएं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता : कबड्डी और खो-खो में उचाना की छात्राएं अव्वल
विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। शतरंज खेलते हुए लड़कियां। संवाद।
नरवाना। जिला स्तरीय स्कूली खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन सोमवार को गांव धरौदी स्थित भारत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर-11 आयु वर्ग की लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी और खो-खो में उचाना की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रस्साकशी और कैरम में जींद की टीमों ने बाजी मारी। शतरंज प्रतियोगिता में नरवाना की परमीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बिट्टू नैन ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डॉ. भूप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
पारंपरिक योग में नरवाना की याधिका प्रथम और आराध्या द्वितीय स्थान पर रही। आर्टिस्टिक पेयर में शताक्षी और कशिश की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक सिंगल में शताक्षी प्रथम और ट्विंकल द्वितीय रही। रिदमिक पेयर में ट्विंकल और मन्नत की जोड़ी ने प्रथम, जबकि शताक्षी और नव्या की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शतरंज प्रतियोगिता में नरवाना की परमीत ने पहला स्थान हासिल किया। जींद की स्नेहा कटारिया दूसरे और सुमेधा सिंह तीसरे स्थान पर रही। जींद की योगिता ने चौथा तथा सफीदों की रुद्रांशी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इन पांचों छात्राओं का चयन किया गया।
खेलों के परिणाम
खो-खो: प्रथम उचाना, द्वितीय जुलाना।
कबड्डी: प्रथम उचाना, द्वितीय नरवाना।
रस्साकशी: प्रथम जींद, द्वितीय पिल्लूखेड़ा।
कैरम:
प्रथम जींद, द्वितीय पिल्लूखेड़ा।
पारंपरिक योग:
प्रथम याधिका (नरवाना), द्वितीय आराध्या।
आर्टिस्टिक पेयर:
प्रथम शताक्षी और कशिश।
आर्टिस्टिक सिंगल: प्रथम शताक्षी, द्वितीय ट्विंकल।
रिदमिक पेयर:
प्रथम ट्विंकल और मन्नत, द्वितीय शताक्षी और नव्या।
शतरंज:
प्रथम परमीत (नरवाना), द्वितीय स्नेहा कटारिया (जींद), तृतीय सुमेधा सिंह (जींद), चौथा स्थान योगिता (जींद) और पांचवां स्थान रुद्रांशी (सफीदों)।