फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development works worth over Rs 50 lakh inaugurated in Gatauli, strengthening rural amenities

Jind News: गतौली में 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन, ग्रामीण सुविधाओं को मिली मजबूती

Tue, 13 Oct 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Development works worth over Rs 50 lakh inaugurated in Gatauli, strengthening rural amenities
12जेएनडी26: गतौली गांव में आयोजित सम्मान समारोह में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा। स्रोत: ग
जींद। गतौली गांव में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गांव में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में खेतों से पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, पशु तालाब तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था, श्मशान घाट और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए शेड सहित कई सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही गांव में आगामी विकास कार्यों की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

गांव में खेतों से पानी की निकासी के लिए 20 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछवाई गई है। इससे खेतों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। पशुओं के तालाब तक पानी पहुंचाने के लिए अलग पाइपलाइन दबवाई गई है। इसके अलावा श्मशान घाट में शेड, कुएं पर शेड और गांव में सामूहिक कार्यक्रमों के लिए शेड का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन

पंचायती चबूतरे पर ब्लॉक लगवाए गए और ग्रामीणों को पानी का टैंकर भी भेंट किया गया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा और चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा का आभार जताया। इस अवसर पर नरेश ढांडा, गौरव चहल, सुमित, कृष्ण पहलवान, प्रवीण बैनीवाल और नरेंद्र ढांडा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी कार्यों के लिए भी जारी होगी राशि
चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने गांव में आगे करवाए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मलिक पान्ने के खेत तक जाने वाले रास्ते को 21 लाख रुपये की लागत से पक्का करवाया जाएगा। धानक चौपाल और रविदासिया चौपाल के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, पशु तालाब पर 10 लाख रुपये की लागत से रिटर्निंग वॉल बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed