{"_id":"688626af4bfeb12f2e083b1a","slug":"video-cet-exam-in-jind-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र की सील चेक करवाए बिना ही बांट दिया पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र की सील चेक करवाए बिना ही बांट दिया पेपर
सीईटी परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सुबह के सत्र में रायचंदवाला रोड पर दालमवाला पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र की सील चेक करवाए बिना ही पेपर बांट दिया। इस पर कुछ अभ्यार्थियों ने आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया। हिसार निवासी प्रवीण ने एचएसएससी चेयरमैन के नाम लिखी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को सुबह की शिफ्ट में पेपर था।
उसका सेंटर दालमवाला पब्लिक स्कूल ब्लॉक बी के कमरा नंबर 18 में आया हुआ था। एचएसएससी की गाइडलाइन के अनुसार प्रश्न पत्र और ओएमआर सीट बांटने से पहले इसकी सील चेक करवाना जरूरी होता है। इसके लिए परीक्षार्थियों की सहमति के बाद ही प्रश्न पत्र बांटा जाता है। कमरा नंबर 18 में ड्यूटीरत स्टाफ ने प्रश्न पत्र की सील चेक और अभ्यर्थी के साइन करवाए बिना ही प्रश्न पत्र बांटने शुरू कर दिए। इस पर दो अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद सुपरवाइजर को भी शिकायत दी गई, जिसके बाद साइन करवाए गए, लेकिन उनके सामने प्रश्न पत्रों की सील नहीं खोली गई। कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा सकता है। अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे में पेपर लीक होने जैसी घटना की आशंका रहती है। ऐसे में इस मामले की उचित जांच होनी चाहिए। एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि वह मामले में जांच करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।