{"_id":"6a8fd33cf900e0ba5e02c1d1","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continued-for-the-22nd-day-contract-workers-also-extended-their-support-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 22वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 22वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रही सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल वीरवार को 22वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ नगर परिषद में धरने पर बैठे कच्चे व पे-रोल सफाई कर्मचारियों को ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।
कर्मचारियों ने 13 मई 2026 को सफाई व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने तथा एचकेआरएन को भंग करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी 17 मांगों पर बनी सहमति के बावजूद सरकार की ओर से अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है और न ही संगठन को वार्ता के लिए बुलाया गया है।
धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।