{"_id":"6828909e3def3a547a05be87","slug":"video-jhajjar-district-came-in-sixth-place-in-the-10th-result-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिछले साल के मुकाबले एक पायदान आगे बढ़ा झज्जर जिला, प्रदेश में छठे स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल के मुकाबले एक पायदान आगे बढ़ा झज्जर जिला, प्रदेश में छठे स्थान पर रहा
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और गुरुजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई अपना परिणाम मोबाइल, कंप्यूटर पर देखते हुए नजर आया। विद्यार्थियों के अच्छे अंक आने पर माता-पिता और गुरुजन उनको मिठाई खिलाते हुए नजर आए। विद्यार्थी काफी खुश नजर आए और अपने सहयोगियों के साथ अपनी खुशी का इजहार करते दिखे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में जिले के तीन छात्राओं ने टॉप थ्री में स्थान पाया हैं। दो छात्राओं ने पहला और एक छात्रा ने तीसरा स्थान पाया हैं। तीनों छात्राएं एक ही स्कूल की हैं। सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा दूबलधन की छात्रा रोमा ने 497, तान्या ने 497 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान पाया। इसी स्कूल की छात्रा इशू ने 495 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
पिछले साल जिला सातवें स्थान पर था। जिले का पास प्रतिशत इस साल 94.75 रहा हैं जबकि पिछले साल पास प्रतिशत 97.6 प्रतिशत रहा था, जो 2.85 प्रतिशत कम है। इसके अलावा 2023 में जिले का पास प्रतिशत 70.60 था और जिला प्रदेश में आठवें स्थान पर था। इस साल नियमित परीक्षा में कुल 9035 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 8561 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इसमें 374 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है जबकि 100 बच्चे फेल हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 94.75 प्रतिशत रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।