{"_id":"6aba4c03c993e954280b8285","slug":"video-jhajjar-demand-to-be-excluded-from-transfer-policy-memorandum-submitted-to-cmo-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: ट्रांसफर पॉलिसी से बाहर करने की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: ट्रांसफर पॉलिसी से बाहर करने की मांग, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
झज्जर। नर्सिंग अधिकारी एसोसिएशन ने राज्य उपाध्यक्ष कविता गुलिया और जिला प्रधान
सुमनबाला की अध्यक्षता में ट्रांसफर पालिसी से बाहर करने की मांग को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। कविता गुलिया उपाध्यक्ष हरियाणा ने बताया कि हमें सरकार मजबूर कर रही है। हमारी मंशा कभी भी सरकार विरोधी नहीं रही है, लेकिन बार-बार सरकार से निवेदन करने के बावजूद हमारे लिए ट्रांसफर पोलिसी से बहार नहीं किया जा रहा है। इसलिए 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज किया जाएगा। फिर पांच से दस अक्टूबर को दो घंटे की हड़ताल की जाएंगी। उसके बाद सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेगी तो नर्सिंग एसोसिएशन आगे की रणनीति तैयार करेगी। इस अवसर पर कविता गुलिया उपाध्यक्ष हरियाणा, सुमनबाला प्रधान झज्जर, मीना उपाध्यक्ष झज्जर, मधु कैशियर, रेनू, सुदेश राठी सिनियर नर्सिंग अधिकारी, ज्योति नर्सिंग अधिकारी मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।