{"_id":"6ac671297a6cbb96c90002ee","slug":"video-jhajjar-annual-celebration-at-pm-shri-vidyalaya-dadri-toe-students-enthralled-the-audience-with-cultural-performances-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: दादरी तोए के पीएमश्री विद्यालय में वार्षिक उत्सव, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: दादरी तोए के पीएमश्री विद्यालय में वार्षिक उत्सव, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
झज्जर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी तोए में वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र ने की। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली के प्राचार्य अनिल श्योराण ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यालय और विद्यार्थियों के वर्ष भर हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। समारोह के दौरान विद्यालय, खंड, जिला एवं राज्य स्तर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अलावा स्काउट-गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वहीं ‘गीता जयंती महोत्सव’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, ‘युवा संसद’ एवं ‘कुशल व्यवसाय चुनौती’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना सफलता का आधार है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और परिवार दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक अनिल कुमार, रूपेंद्र नांदल, देवेंद्र, सुनीता कुमारी, राजकुमार, मनोज मलिक, सुनील कुमार, हरपाल, मनीषा, शकुंतला, रेखा, पूनम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।