{"_id":"6ac61f8ec510cc95a50519fd","slug":"video-video-bugdhha-paugdhata-ka-mathatha-ka-aaga-aaya-paravara-150-paravara-taka-pahacaii-rahata-samagara-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया परिवार, 150 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया परिवार, 150 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
फैजुल्लागंज में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक परिवार ने पहल की। जेहटा माल रोड, हयात नगर स्थित परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी से कहा कि बाढ़ में फंसे परिवारों की मदद के लिए उन्हें भी आगे आना चाहिए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य राहत सामग्री लेकर लोगों की मदद के लिए निकल पड़े।
परिवार ने फैजुल्लागंज में करीब 150 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी राहत सामग्री वितरित की। पानी में फंसे लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि इंसानियत और भाईचारे से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मुश्किल की इस घड़ी में यह नहीं सोचना चाहिए कि सामने वाला हिंदू है, मुस्लिम है, सिख है या ईसाई। सभी सबसे पहले इंसान हैं और एक-दूसरे के काम आना ही सच्चा भाईचारा है।
उन्होंने कहा कि भले ही वे बहुत ज्यादा परिवारों की मदद न कर पाएं, लेकिन जितने परिवारों तक संभव हो, उतनों तक राहत पहुंचाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। इसी सोच के साथ परिवार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।