{"_id":"6a9c0d25f0277a2be908bbe7","slug":"video-grand-wrestling-tournament-organized-at-gubhana-in-badli-on-goga-navami-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली के गुभाना में गोगा नवमी पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली के गुभाना में गोगा नवमी पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
बादली।
गोगा नवमी के अवसर पर गांव गुभाना में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी पहुंचे। दंगल में एसीपी प्रदीप खत्री ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई। अखाड़े में हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजकों ने बताया कि गोगा नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस दंगल में क्षेत्र के अनेक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।