{"_id":"6a9a8fd23e0d62f57a06f9aa","slug":"video-30th-day-of-the-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-contract-workers-also-extend-support-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 30वां दिन, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 30वां दिन, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद बहादुरगढ़ में हड़ताल पर बैठे कच्चे पे-रोल सफाई कर्मचारियों को अब ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का भी समर्थन मिला। ठेका कर्मचारियों के सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 के सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन विभाग से हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर बनी सहमति का आधिकारिक पत्र जारी करना शामिल है।
कर्मचारियों का आरोप है कि 6 अगस्त से हड़ताल जारी होने के बावजूद सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही यूनियन को बातचीत के लिए बुलाया गया। इसी के चलते हड़ताल को कई चरणों में लगातार बढ़ाया गया।
बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़ सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। ठेका कर्मचारियों के शामिल होने से आंदोलन को और मजबूती मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।