{"_id":"6a9ac0e00a7076794f01c9e8","slug":"video-200-kg-of-adulterated-paneer-brought-for-sale-in-jhajjar-city-seized-and-destroyed-by-burying-it-in-a-pit-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर शहर में बिकने आया 200 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा, गड्ढा खोदकर किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर शहर में बिकने आया 200 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा, गड्ढा खोदकर किया नष्ट
झज्जर।
शहर में बिकने के लिए आया 200 किलोग्राम पनीर वीरवार देर रात पुलिस ने पकड़ लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो सैंपल भी लिए और उसके बाद मिलावटी पनीर को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
मौके से गाड़ी चालक फरार हो गया जबकि पकड़ में आए दो हेल्परों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लैब से रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। इतनी ज्यादा मात्रा में मिलावटी पनीर शहर में बिकने के लिए आया था, जिसके बाद से खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। अब विभाग ने नियमित जांच करने और खुला पनीर दुकानदारों को नहीं बेचने की चेतावनी दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि वीरवार रात लगभग साढे़ 11 बजे सीएमओ कार्यालय से सूचना मिली थी कि पुलिस ने शहर में बिकने के लिए आया मिलावटी पनीर को पकड़ा है, जिसके सैंपल लिए जाने हैं। पुलिस ने टीम को भट्ठी गेट पर बुलाया, जहां पर पिकअप गाड़ी में पुलिस ने ड्रमों में भरा मिलावटी पनीर पकड़ा हुआ था। सूचना पाकर डॉ. राजेश वर्मा, सिविल अस्पताल से डॉ. यशपाल मोमिया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अंशुल मौके पर पहुंचे। टीम ने जब ड्रमों को खुलाया तो उसमे मिलावटी पनीर बरामद हुआ। उसका वजन लगभग 200 किलोग्राम था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के दो सैंपल लिए और उसे जांच के लिए लैब में भिजवा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।