Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Devotees throng the Gogaji temple in Salhawas, lighting lamps of faith; a grand wrestling match with a prize purse of ₹1.21 lakh will take place today.
{"_id":"6a9ac2de1429098cea061640","slug":"video-devotees-throng-the-gogaji-temple-in-salhawas-lighting-lamps-of-faith-a-grand-wrestling-match-with-a-prize-purse-of-rs121-lakh-will-take-place-today-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"साल्हावास में गोगाजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने जलाए आस्था के दीप; आज होगा 1.21 लाख रुपये का विशाल दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल्हावास में गोगाजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने जलाए आस्था के दीप; आज होगा 1.21 लाख रुपये का विशाल दंगल
साल्हावास। खानपुर कलां में शुक्रवार से भाद्रपद माह में आयोजित होने वाला दो दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गोरखनाथ व गोगाजी मंदिर में माथा टेकर पूजा अर्चना की।
आस्था के दीपक जलाकर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, चूरमे का भोग लगाया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोगाजी व गोरखनाथ के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचे और माथा टेक मन्नत मांगी। अनेकों श्रद्धालु छड़ी लेकर गोगाजी मंदिर में नाचते गाते हुए पहुंचे। मंदिर कमेटी के प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले मेले का समापन शनिवार शाम को दंगल के साथ ही होगा। मेले में श्रद्धालुओं ने अपने शिशुओं के मुंडन और गठजोड़ों की जात लगाकर बाबा जाहरवीर के दर्शन किए। जन्माष्टमी पर्व पर यहां गोगा मंदिर परिसर के पास बने श्रीकृष्ण राधा के मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना देखने को मिली। इस दौरान महिलाएं व बच्चों ने मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की।
बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। दिन के समय युवाओं ने कुल्फी व फालूदा का लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं में जोश देखने लायक था। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने झूलों का भी आनंद लिया। हर कोई मेले के लम्हे को कैमरे में कैद करने में मशगूल दिखाई दिया।
आज गोगा नवमी पर होगा विशाल दंगल
मंदिर कमेटी प्रधान अत्तर सिंह ने बताया कि पहली कुश्ती 1 लाख 21 हजार रुपये की होगी। दूसरी कुश्ती 61 हजार रुपये की होगी और तीसरी कुश्ती के लिए 41 हजार रुपये की ईनामी राशि घोषित की गई है। इसके अलावा अन्य आकर्षक ईनामी राशि की कुश्ती भी करवाई जाएगी। बराबर रहने वाले पहलवानों को कोई ईनामी राशि नहीं दी जाएगी। लड़कियों की कुश्ती नहीं होगी। कुश्ती दंगल में कमेटी व निर्णायक मंडल का फैसला सर्व मान्य होगा। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।