{"_id":"6a9a9d7c025fccbee4060b83","slug":"video-bahadurgarh-sanitation-workers-expressed-their-resentment-against-the-government-by-shaving-their-heads-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जताया सरकार के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जताया सरकार के खिलाफ रोष
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ में भी सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर अपना विरोध और रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।