{"_id":"6af30b64246460e93c07baaa","slug":"video-the-lord-is-pleased-by-the-annakoot-prasad-pawan-kaushik-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट के प्रसाद से भगवान होते हैं प्रसन्न : पवन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट के प्रसाद से भगवान होते हैं प्रसन्न : पवन कौशिक
झज्जर। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में शहर के सभी मंदिरों में अन्नकूट का पवन पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। मंदिरों में विधिविधान से गोवर्धन की पूजा की गई।
पूजन आरती के उपरांत अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी मंदिर श्री राम मंदिर, श्री प्रेम मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, श्री बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर सहित अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से आरंभ हुआ प्रसाद वितरण दोपहर बाद तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सिद्ध श्री बाबा कांशीगिरि मंदिर के पं. पवन कौशिक ने गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व बताया। उन्होंने बताया कि पौराणिक कथानुसार जब इंद्रदेव ने ब्रज में भारी वर्षा की थी, तब भगवान श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों और अन्य जीवों की सात दिनों तक रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। गोवर्धन पूजा प्रकृति और भक्ति सिखाती है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अपनी शरण में आए अपने प्रिय भक्तो एवं हर प्राणी की रक्षा करते है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता हैं। इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी। अन्नकूट के प्रसाद से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। इस अवसर पर समिति प्रधान सुधांशु हंस, सुभाष वर्मा, दिनेश दुजाना, वंशू वर्मा, रमेश लखेरा, मनीष महता, भारत भूषण नंदा, लक्ष्य वर्मा, मयंक गुर्जर, नयन हंस, सक्षम वर्मा, राजेंद्र वधवा, भवित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।