Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   DSP issues warning in Hansi regarding misleading news; action to be taken against those who misrepresent High Court orders.

हांसी में भ्रामक खबरों पर डीएसपी की चेतावनी, हाईकोर्ट के आदेशों को गलत पेश करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 10 Nov 2026 05:57 PM IST
Naveen Naveen
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:57 PM IST
DSP issues warning in Hansi regarding misleading news; action to be taken against those who misrepresent High Court orders.
हांसी के डीएसपी विनोद शंकर ने सोशल मीडिया पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के एक आदेश को लेकर प्रसारित हो रही खबरों को फेक न्यूज और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ सोशल मीडिया चैनलों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश को गलत तरीके से पेश कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि 15 अगस्त को हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हुई थी। हिसार के जीवन हत्याकांड को लेकर कुछ लोग एकत्रित हुए थे और उनका कहना था कि किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हांसी में झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा। 15 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे चारों दिशाओं से बड़ी संख्या में लोग हांसी में प्रवेश करने के लिए एकत्रित हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहर के विभिन्न स्थायी नाकों को तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रोका और इस मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस द्वारा चालान भी न्यायालय में पेश किया जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले को लेकर याचिकाकर्ता की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं (PIL) दाखिल की गई हैं। हाईकोर्ट ने 3 नवंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए 15 अगस्त को दर्ज एफआईआर की निगरानी स्वयं डीजीपी को करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगामी 9 तारीख को हलफनामा पेश करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच की निष्पक्ष निगरानी हो सके और सभी को न्याय मिल सके। सोशल मीडिया चैनलों को चेतावनी डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया चैनल हाईकोर्ट के आदेशों को गलत संदर्भ में पेश कर फेक और भ्रामक खबरें प्रसारित कर रहे हैं, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी विनोद शंकर ने सभी सोशल मीडिया चैनलों और पत्रकारों से अपील की कि वे हाईकोर्ट के आदेशों को सही संदर्भ में समझकर और तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही खबरें प्रसारित करें। उन्होंने बिना जांच किए झूठी और भ्रामक खबरें न फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के वास्तविक आदेशों की प्रति भी साझा की जा रही है, ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी: बुंदेली परंपरा का अनूठा संगम, देवामाता में पूरे दिन लगा मौनियों का मेला, जमकर किया नृत्य

10 Nov 2026

जवां के बरई सुभानगढ़ी में तेज मोटर साईकिल चलाने पर मारपीट, पथराव

10 Nov 2026

ऊना: दुघार में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, 24 टीमें दिखा रहीं दमखम

10 Nov 2026

छर्रा में अभद्र भाषा पर आरक्षी का तबादला

10 Nov 2026

कानपुर के शारदा नगर में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह

10 Nov 2026
विज्ञापन

शिमला: राधा कृष्ण मंदिर में सजा अन्नकूट का भव्य दरबार, भगवान को लगाया छप्पन भोग

10 Nov 2026

हिमाचल में मौसम बदलने के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान; शिमला में खिली धूप

10 Nov 2026
विज्ञापन

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका से अवैध बसों का संचालन जारी

10 Nov 2026

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया

10 Nov 2026

लखनऊ में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

10 Nov 2026

आठ बीघा जमीन हड़पने के लिए की गई छोटे भाई और मां की हत्या

10 Nov 2026

रोशनी से जगमगाए घर और बाजार

10 Nov 2026

उमड़ा आस्था का सैलाब, सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई डुबकी

10 Nov 2026

बाइकों की आमने - सामने से भिड़ंत, चार घायल, तीन रेफर

10 Nov 2026

कानपुर के श्याम नगर में बंद मकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

10 Nov 2026

खूंदड़ उताड़ की बायो फ्यूल फैक्टरी में लगी भीषण आग, पराली के दो बड़े ढेर जलकर राख

मोगा में बठिंडा भारतमाला हाईवे पर टकराई गाड़ियां, मासूम बच्चे समेत सात गंभीर

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने बाइक को रौंदा, चालक वाहन छोड़कर फरार

10 Nov 2026

रोहतक में सुधरी हवा, 100 अंक गिरा वायु गुणवत्ता सूचकांक

10 Nov 2026

दिवाली पर पराली जलाने की 1,152 घटनाएं, कुल आंकड़ा 4,459 पहुंचा

अंबाला में आशा साइंटिफिक में लगी आग, लाखों के उपकरण जले

10 Nov 2026

रीवा: गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में सांसद का विवादित बयान, किसान 3 महीने मेहनत और 9 महीने ताश-शराब में बिताते हैं

10 Nov 2026

कानपुर: जाजमऊ में दो पक्षों में विवाद, घरों में किया पथराव, चार गंभीर घायल

10 Nov 2026

जुआ खेलने के दौरान प्रशासक ने पिस्टल से चलाई गोली, VIDEO

10 Nov 2026

खून खराबे का लाइव वीडियो: दिल्ली में थाने के सामने दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जानें मामला

10 Nov 2026

पीलीभीत: सराफा दुकान में चोरी की कोशिश, छत से गिरकर चोर और व्यापारी के पैर टूटे

10 Nov 2026

चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का आरोप

10 Nov 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर 45 की गोशाला में गोवर्धन पूजा

रेलवे की अनुमति के इंतजार में अटकी अंडरग्राउंड केबल बदलने की योजना, VIDEO

10 Nov 2026

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश गिरफ्तार

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed