{"_id":"6af30e8f8026b16bd30d15ee","slug":"video-lifting-of-22-million-bags-of-paddy-stuck-in-jagraon-mandis-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं मंडियों में 22 लाख बोरी धान की लिफ्टिंग अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं मंडियों में 22 लाख बोरी धान की लिफ्टिंग अटकी
जगराओं की मुख्य अनाज मंडी और 15 खरीद केंद्रों में करीब 20 से 22 लाख बोरी धान की लिफ्टिंग न होने से आढ़तियों और मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है। सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद के बावजूद धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जिससे बारिश, चोरी और वजन घटने का खतरा बना हुआ है।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कन्हैया गुप्ता ने बताया कि मजदूरों की कमी और लिफ्टिंग में देरी के कारण धान की संभाल पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। गर्मी के कारण धान का वजन घटने से भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
एसोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर लुधियाना और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर सरकारी खरीद एजेंसियों को लिफ्टिंग की रफ्तार दोगुनी करने के निर्देश देने की मांग की है, ताकि अनाज को खराब होने से बचाया जा सके और आढ़तियों व मजदूरों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।