फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   ITI building in Hansi's Sisay ready for 10 years, yet classes have not started; villagers submit memorandum to the DC.

हांसी के सिसाय में 10 साल से ITI भवन तैयार, फिर भी शुरू नहीं हुई कक्षाएं; ग्रामीणों ने DC को सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Oct 2026 08:15 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:15 PM IST
ITI building in Hansi's Sisay ready for 10 years, yet classes have not started; villagers submit memorandum to the DC.
हांसी। हरियाणा के हांसी जिले का सिसाय गांव ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ अपने विशाल क्षेत्रफल के लिए भी जाना जाता है। क्षेत्रफल के मामले में इसे हरियाणा का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। करीब 25 हजार की आबादी वाले इस गांव को पहलवानों की धरती भी कहा जाता है। हिंद केसरी पहलवान मास्टर चंदगीराम इसी गांव से थे। इसके अलावा गांव की कई बेटियों ने भी कुश्ती और अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आपको बता दे कि सिसाय गांव मुख्य रूप से सिसाय कालिरामण और सिसाय बोलान दो पानों में बंटा हुआ है। लेकिन गांव के सिसाय बोलान हिस्से में करीब 10 साल पहले बनाई गई आईटीआई आज तक शुरू न हो पाने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर आईटीआई की बिल्डिंग बनाई गई थी, वह गांव ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि यहां गांव और आसपास के युवाओं को तकनीकी शिक्षा मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन दस साल बीतने के बाद भी आईटीआई का संचालन शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से बंद पड़ी बिल्डिंग अब जर्जर होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आईटीआई को जल्द शुरू करवाने की मांग की। गांव निवासी सेना से रिटायर्ड पूर्व सूबेदार कृष्ण सिहाग ने कहा कि आईटीआई के लिए गांव ने अपनी जमीन दी थी। जमीन देने का मकसद यही था कि गांव के बच्चे पढ़ेंगे, तकनीकी शिक्षा हासिल करेंगे और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 साल बीत जाने के बावजूद आईटीआई शुरू नहीं हुई। कृष्ण सिहाग ने कहा कि बिल्डिंग खाली पड़ी है और कोई भी मौके पर जाकर इसकी स्थिति देख सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाली पड़ी बिल्डिंग में असामाजिक गतिविधियां और नशा करने वालों का जमावड़ा होने की शिकायतें हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ गांव में 10 साल पहले तैयार की गई आईटीआई का संचालन नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मौके का अचानक निरीक्षण करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंप रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से लेगा। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगे की रणनीति तय करेंगे। वहीं राजेंद्र सोरखी ने कहा कि आईटीआई शुरू नहीं होने के कारण ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से परेशान हैं। कई बार समस्या उठाने के बावजूद अभी तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। वही रणबीर लोहान ने कहा कि आईटीआई को अब और इंतजार करवाने के बजाय जल्द शुरू किया जाना चाहिए। लंबे समय से बंद पड़ी बिल्डिंग जर्जर हो रही है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सरकारी भवन और अधिक खराब हो जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन आईटीआई भवन का निरीक्षण करवाए, इसकी स्थिति की जांच करे और 10 साल से बंद पड़े संस्थान को जल्द से जल्द शुरू करवाकर गांव के युवाओं को तकनीकी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मांगों को लेकर गढ़वाल विवि छात्रों का कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन

06 Oct 2026

पीलीभीत: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

भू-धंसाव प्रभावित ज्योतिर्मठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन जल्द होंगे ध्वस्त

06 Oct 2026

VIDEO: हादसे में घायल को बचाने से न डरें...आरटीओ में दिलाई शपथ, बताया कैशलेस इलाज और राहवीर योजना का लाभ

06 Oct 2026

VIDEO: कांग्रेस का पंजीकरण रद्द करने की मांग, चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन

06 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

VIDEO: बच्चों के खेल का विवाद बना खूनी झगड़ा, प्रेमनगर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

06 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: फतेहाबाद में सपा का प्रदर्शन... पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

06 Oct 2026

VIDEO: खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल के बढ़े ठहराव, मुरैना-हिंडौन और बिरारी में भी रुकेगी ट्रेन

06 Oct 2026

VIDEO: ईंटों से लदे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत; परिचालक घायल

06 Oct 2026

VIDEO: डंपर ने तोड़ा बिजली का खंभा, सड़क पर बिछे तार; ढाई घंटे तक मंडराता रहा करंट का खतरा

06 Oct 2026

ऊना: कुटलैहड़ भाजपा की संयुक्त बैठक में देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

06 Oct 2026

रामपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग इनडोर गेम्स शुरू, 15 जोन के 283 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

06 Oct 2026

Video: भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद

06 Oct 2026

Video: केशव मौर्य बोले- अखिलेश यादव 403 की बात कर रहे हैं, 2022 में उनका हाल देखा है

06 Oct 2026

Video: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- आने वाले चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही

06 Oct 2026

Video: हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अखिलेश की गिरफ्तारी और CEC के इस्तीफे की मांग

06 Oct 2026

गाजियाबाद: मूलभूत सुविधाओं को तरसे ला रॉयल अपार्टमेंट के निवासी, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

टिहरी डैम पर आतंकी हमले से निपटने की तैयारी परखी, सीआईएसएफ और पुलिस ने किया मॉक ड्रिल 

06 Oct 2026

पहली बार लाखामंडल पहुंची सोमेश्वर महाराज की डोली, पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा क्षेत्र

06 Oct 2026

कुल्लू: मनाली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सासे हेलीपैड पर हुआ जोरदार स्वागत

06 Oct 2026

निवाड़ी के गांव डबाना में युवक को घर में घुसकर गोली मारी

06 Oct 2026

अमर उजाला की खबर का असर: मोदीनगर तहसील में दिखाई थी गंदगी की तस्वीर, साफ-सफाई हुई शुरू

06 Oct 2026

यूपी: हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्या का बुलंदशहर में स्वागत, देखने उमड़ी भीड़; प्रशंसकों संग खिंचवाई फोटो

06 Oct 2026

चरखी दादरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद की स्थिति: किसानों को हो रहा नुकसान

06 Oct 2026

फतेहाबाद में धान खरीद और डीएपी की किल्लत से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, दिल्ली हाईवे जाम करने की दी चेतावनी

06 Oct 2026

भिवानी में एसपी के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर गधे को न्याय दिलाने का धरना समाप्त

06 Oct 2026

रेवाड़ी में साइड देने के विवाद में युवक की हत्या, लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से किया था हमला; दूसरा युवक अभी उपचाराधीन

06 Oct 2026

हांसी में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का सरकारी नौकरियों के कैलेंडर पर बड़ा बयान, कॉलेजों में खाली पदों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा दावा

06 Oct 2026

फरीदाबाद: स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तारीख आज

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed