{"_id":"685bf3eedd97e7706804e125","slug":"video-rajya-sabha-mp-told-the-story-of-the-time-of-emergency-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: विपक्षी नेताओं को पकड़ कर जेलों में ठूंसा, जबरन करवाई नसबंदी: सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: विपक्षी नेताओं को पकड़ कर जेलों में ठूंसा, जबरन करवाई नसबंदी: सुभाष बराला
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 26 जून 1975 को आपातकाल घोषित कर पूरे देश में विपक्षी नेताओं को पकड़ कर जेलों में ठूंस दिया गया। जबरन नसबंदी करवाई गई, जिसमें सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा बैठे। उन्होंने कहा कि उन काले दिनों की याद आज भी रोंगटे खड़े कर देती है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जिन सेनानियों ने यातनाएँ सही, उनका समाज सदा ऋणी रहेगा।
आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि जिस स्वतंत्रता को 28 वर्ष पहले लंबी संघर्षशील लड़ाई के बाद प्राप्त किया गया था, वह एक ही रात में छीन ली गई। अपने ही लोगों ने देश को फिर से परतंत्र बना दिया। मध्यरात्रि में घोषित आपातकाल का समाचार उस समय पूरे देश में नहीं फैल सका था। कई स्थानों पर समाचार पत्र प्रकाशित हुए, किंतु आपातकाल की खबरें उनमें नहीं थीं। दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों के अधिकांश अख़बारों की बिजली काट दी गई। समाचार पत्रों के कार्यालयों पर पुलिस ने कब्ज़ा कर लिया और संपादकों को हिरासत में ले लिया।
इस मौके पर आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल यातनाएँ झेलने वाले सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।