फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 kanal 2 marla land has been transferred to the Health Department for a 50-bed hospital in Azad Nagar

Hisar News: आजाद नगर में 50 बेड अस्पताल के लिए 13 कनाल 2 मरला जमीन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
13 kanal 2 marla land has been transferred to the Health Department for a 50-bed hospital in Azad Nagar
हिसार। आजाद नगर में 50 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अर्बन हेल्थ सेंटर के निर्माण के लिए 13 कनाल 2 मरला भूमि स्वास्थ्य विभाग को नि:शुल्क हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करेगा। सीएम की घोषणा के अनुसार यहां 50 बेड का अस्पताल बनाया जाना प्रस्तावित है। आजाद नगर, मौजा बीड, तहसील व जिला हिसार में स्थित यह भूमि खसरा नंबर 1846/8 मिन (2-10), 9 मिन (4-19), 13 मिन (0-15) और 14 मिन (4-18) के रूप में चिह्नित है।
विज्ञापन

हिसार के सिविल सर्जन ने 27 अक्तूबर 2025 को भूमि के नि:शुल्क हस्तांतरण का प्रस्ताव भेजा था। यह मामला 11 दिसंबर 2025 को सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया और मुख्यमंत्री ने 14 जनवरी 2026 को प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद राजस्व विभाग ने भूमि हस्तांतरण का पत्र जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने धन्यवाद रैली में की थी घोषणा
26 अक्तूबर 2025 को गांव पनिहार में आयोजित धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर के निर्माण की घोषणा की थी। नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी थी। घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने अधिकारियों की समिति गठित की। समिति ने आजाद नगर थाने के पास पटवार भवन के पीछे करीब 13 कनाल खाली जमीन का चयन कर अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा था।
किराये के भवन में चल रहा है अर्बन हेल्थ सेंटर
वर्तमान में आजाद नगर का अर्बन हेल्थ सेंटर किराये के भवन में चल रहा है। यहां स्टाफ की कमी के साथ सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं है। वर्ष 2023 में आजाद नगरवासियों ने दमकल विभाग के पास नगर निगम की खाली जमीन पर अर्बन हेल्थ सेंटर बनाने की मांग को लेकर एक साल से अधिक समय तक धरना दिया था। नगर निगम ने जगह कम होने का हवाला देते हुए वैकल्पिक स्थल तलाशने की बात कही थी।
----------
आजाद नगर के लोगों की लंबे समय से अस्पताल की मांग थी। सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले साल इसको लेकर एलान किया था। अब जमीन हस्तांतरण का पत्र मिला है। अस्पताल भवन के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार कराए।

- सत्यवान पानू, पार्षद, नगर निगम वार्ड नंबर 19
----------
आजाद नगर में 50 बेड का अस्पताल स्थापित करने के लिए 13 कनाल 2 मरला भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। भूमि हस्तांतरण के बाद अस्पताल निर्माण से संबंधित आगामी विभागीय प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक ही उपलब्ध होंगी। आजाद नगर मेन रोड के निर्माण के लिए फॉरेस्ट विभाग की जमीन भी पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी गई है। आगामी विभागीय कार्रवाई के बाद मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में भी तेजी आएगी।
- रणधीर पनिहार, विधायक, नलवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed