{"_id":"6aa445a80bab14f5d706c8ee","slug":"now-women-will-manage-the-parking-at-rajguru-market-the-urban-womens-group-among-the-three-self-help-groups-got-the-tender-hisar-news-c-21-hsr1020-949611-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अब राजगुरु मार्केट की पार्किंग संभालेंगी महिलाएं, तीन स्वयं सहायता समूहों में से शहरी महिला समूह को मिला टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अब राजगुरु मार्केट की पार्किंग संभालेंगी महिलाएं, तीन स्वयं सहायता समूहों में से शहरी महिला समूह को मिला टेंडर
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट में खड़े वाहन।
हिसार। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजगुरु मार्केट की पार्किंग व्यवस्था अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। नगर निगम ने तीन स्वयं सहायता समूहों के आवेदनों में से शहरी महिला समूह को पार्किंग का टेंडर दिया है।
यह पहली बार है जब शहर के इतने बड़े कॉमर्शियल हब की पार्किंग की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में होगी। महिलाओं को जिम्मेदारी संभालने से पहले निगम की ओर से विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अगले सप्ताह तक उन्हें पार्किंग व्यवस्था संभालने की उम्मीद है।
राजगुरु मार्केट में रोजाना 10 हजार से अधिक ग्राहक आते हैं। इनमें 800 से एक हजार लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पहुंचते हैं। पार्किंग को लेकर यहां अक्सर जाम और विवाद की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों का मानना है कि महिलाओं के कुशल व्यवहार, धैर्य और अनुशासन से पार्किंग व्यवस्था बेहतर होगी और वाहन चालकों से होने वाली अनबन में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
पर्ची काटने से लेकर भीड़ नियंत्रण तक का प्रशिक्षण
महिला समूह की सदस्यों को पर्ची काटने, वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने, ऑनलाइन और कैश शुल्क संग्रह करने तथा भीड़ नियंत्रण जैसे तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पार्किंग स्थल पर पुलिस गश्त बढ़ाने और महिला कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पहली बार महिलाओं के हाथों में पार्किंग की कमान
इस पहल से महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों के प्रबंधन में महिला भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों का दावा है कि शहर में पहली बार किसी पार्किंग की व्यवस्था पूरी तरह महिलाओं को सौंपी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
राजगुरु मार्केट में इस समय पार्किंग व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। नगर निगम प्रशासन को जल्द पार्किंग संभलवाने का काम करवाना चाहिए, ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों को राहत मिल सके।
- सुरेंद्र बजाज, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन।
-- -- -- -- -- -- --
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को अनुशासित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। प्रशिक्षण के बाद जल्द ही महिला टीम की राजगुरु मार्केट में तैनाती होगी। अगले सप्ताह तक यह काम पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
- सी जयाश्रद्धा, आयुक्त, नगर निगम हिसार।