{"_id":"68750c412e775098a10b8e09","slug":"video-protest-in-hisar-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: सामाजिक बहिष्कार पीड़ितों के समर्थन में अनुसूचित जाति संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: सामाजिक बहिष्कार पीड़ितों के समर्थन में अनुसूचित जाति संगठनों ने किया प्रदर्शन
अधिवक्ता रजत कल्सन के घर पर हांसी पुलिस की रेड, उनके परिजनों को धमकी देने व भाटला सामाजिक बहिष्कार के पीडि़तों के समर्थन में अनुसूचित संगठनों ने हिसार की सडक़ों पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला। प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लघु सचिवालय में जनपरिवाद समिति की बैठक होने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि भाटला सामाजिक बहिष्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच टीम के सामने भाटला के पीड़ीत मीर सिंह को हांसी रेस्ट हाउस में जान से मारने की धमकी दी गई। जांच टीम की ओर से खुद आरोपियों को हांसी थाना शहर की पुलिस के सुपुर्द करने की बावजूद हांसी पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोड़ दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।